केशव महाराज ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा कारनामा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर बने
Keshav Maharaj Creates History: इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट चटकाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केशव महाराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Keshav Maharaj Creates History: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। इस जीत में साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने बड़ी भूमिका निभाई। केशव महाराज ने 4 विकेट लेते ही इतिहास रच दिया।
लीड्स में खेले गए वनडे मुकाबले में केशव महाराज ने 5.2 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। महाराज की शानदार गेंदबाजी के बदौलत इंग्लैंड की पूरी टीम 131 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही केशव महाराज ने इंग्लैंड में इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में कम से कम चार विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका के पहले स्पिनर बन गए हैं। महाराज से पहले साउथ अफ्रीका के चार गेंदबाज ऐसा करने में सफल रहे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी आंकड़े (इंग्लैंड में)
| गेंदबाज | ओवर | रन | विकेट | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| एलन डोनाल्ड | 8 | 17 | 4 | द ओवल | 22 मई 1999 |
| केशव महाराज | 5.3 | 22 | 4 | लीड्स | 2 सितम्बर 2025 |
| ड्वेन प्रिटोरियस | 6 | 36 | 4 | मैनचेस्टर | 22 जुलाई 2022 |
| कागिसो रबाडा | 9 | 39 | 4 | लॉर्ड्स | 29 मई 2017 |
| एनरिक नॉर्खिया | 8.5 | 53 | 4 | चेस्टर-ले-स्ट्रीट | 19 जुलाई 2022 |
उनसे पहले केवल चार साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ही ऐसे करने में कामयाब रहे हैं। सभी ने एक पारी में कम से कम चार विकेट चटकाए हैं। दरअसल, महाराज के आंकड़े इंग्लैंड में 2019 एकदिवसीय विश्व कप विजेता टीम के खिलाफ किसी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज द्वारा किया गया दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
सम्बंधित ख़बरें
Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: भाई आशीर्वाद ने जड़ा शानदार शतक, वैभव सूर्यवंशी ने खास अंदाज में दी बधाई
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
जानिए बेन स्टोक्स और एटकिंसन से नाइट क्लब में भिड़ने वाला कौन है वो ‘महाबली’? हाइट 6.5 फीट और वजन 125 किलो
यह भी पढ़ें: ODI ऑलराउंडरों की लिस्ट में जिम्बाब्वे के रजा बने ‘सिकंदर’, अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों को पछाड़ा
इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय गेंदबाजी आंकड़े
| गेंदबाज़ | विरोधी टीम | ओवर | रन | विकेट | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|
| शॉन पोलॉक | ऑस्ट्रेलिया | 9.2 | 36 | 5 | बर्मिंघम | 17 जून 1999 |
| एलन डोनाल्ड | इंग्लैंड | 8 | 17 | 4 | द ओवल | 22 मई 1999 |
| रायन मैकलारेन | पाकिस्तान | 8 | 19 | 4 | बर्मिंघम | 10 जून 2013 |
| केशव महाराज | इंग्लैंड | 5.3 | 22 | 4 | लीड्स | 2 सितम्बर 2025 |
| इमरान ताहिर | श्रीलंका | 8.3 | 27 | 4 | द ओवल | 3 जून 2017 |
| एलन डोनाल्ड | ऑस्ट्रेलिया | 10 | 32 | 4 | बर्मिंघम | 17 जून 1999 |
| ड्वेन प्रिटोरियस | इंग्लैंड | 6 | 36 | 4 | मैनचेस्टर | 22 जुलाई 2022 |
| कागिसो रबाडा | इंग्लैंड | 9 | 39 | 4 | लॉर्ड्स | 29 मई 2017 |
| एनरिक नॉर्खिया | इंग्लैंड | 8.5 | 53 | 4 | चेस्टर-ले-स्ट्रीट | 19 जुलाई 2022 |
महाराज ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में किसी दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का इमरान ताहिर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। ताहिर ने 6 मार्च 2011 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप मैच के दौरान 8.4 ओवर में 38 रन देकर चार अंग्रेजी बल्लेबाजों को आउट किया था।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में साउथ अफ्रीकी स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े
| गेंदबाज़ | ओवर | रन | विकेट | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|
| केशव महाराज | 5.3 | 22 | 4 | लीड्स | 2 सितम्बर 2025 |
| इमरान ताहिर | 8.4 | 38 | 4 | चेन्नई | 6 मार्च 2011 |
| रॉबिन पीटरसन | 8 | 22 | 3 | चेन्नई | 6 मार्च 2011 |
| केशव महाराज | 6.1 | 25 | 3 | लॉर्ड्स | 29 मई 2017 |
| पॉल एडम्स | 9 | 26 | 3 | ईस्ट लंडन | 19 जनवरी 1996 |
