ICC रैंकिंग में गेंदबाजी के सरताज बने केशव महाराज, भारतीय समेत दो दिग्गजों को पछाड़कर बनें नंबर वन

Keshav Maharaj ODIs Bowling Ranking: केशव महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट लिया। जिसके बाद आईसीसी ने महाराज को इनाम दिया है। महाराज वनडे गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
ICC रैंकिंग में गेंदबाजी के सरताज बने केशव महाराज, भारतीय समेत दो दिग्गजों को पछाड़कर बनें नंबर वन
साउथ अफ्रीका टीम के साथ केशव महाराज (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICC Men's ODIs Bowling Ranking: साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। केशव महाराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे। इस प्रदर्शन के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की। जिसमें उन्हें फायदा मिला और वो गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं।

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में केशव महाराज ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनकी इस प्रदर्शन के बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम 297 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 198 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 99 रनों से जीता, जो ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से) है।

पहली बार वनडे में चटकाए 5 विकेट

यह पहली बार था जब बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने वनडे क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट झटके। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने अपने वनडे करियर में नया मुकाम हासिल किया। अब तक खेले गए 49 वनडे मैचों में 30.46 औसत और 4.58  इकॉनमी रेट से उन्होंने 63 विकेट चटकाए हैं।

आईसीसी अपडेटेड वनडे गेंदबाजी लिस्ट

रैंक टीम खिलाड़ी का नाम रेटिंग करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1 दक्षिण अफ्रीका केशव महाराज 687 741 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलकाता 2023
2 श्रीलंका महीश तीक्षणा 671 686 बनाम ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो (RPS) 2025
3 भारत कुलदीप यादव 650 761 बनाम न्यूज़ीलैंड, बे ओवल 2019
4 नामीबिया बर्नार्ड स्कोल्ट्ज 644 648 बनाम ओमान, स्कॉटलैंड 2024
5 अफगानिस्तान राशिद खान 640 799 बनाम पाकिस्तान, अबू धाबी 2018
6 न्यूज़ीलैंड मिचेल सेंटनर 637 657 बनाम भारत, दुबई 2025
7 न्यूज़ीलैंड मैट हेनरी 622 691 बनाम बांग्लादेश, वेलिंगटन 2021
8 श्रीलंका वानिंदु हसरंगा 619 619 बनाम बांग्लादेश, पल्लेकेले 2025
9 भारत रवींद्र जडेजा 616 733 बनाम ज़िम्बाब्वे, बुलावायो 2013
10 ऑस्ट्रेलिया एडम जम्पा 608 699 बनाम इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज 2024

टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में 9 स्पिनर्स

आईसीसी के ताजा रैंकिंग के अनुसार गेंदबाजों की टॉप-10 सूची में 9 स्पिनर्स शामिल हैं। जबकि इस लिस्ट में एकमात्र तेज गेंदबाज मैट हेनरी शामिल हैं। इस लिस्ट में महाराज के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महीश तीक्षणा है। वहीं तीसरे स्थान पर भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मौजूद हैं। कुलदीप के अलावा भारत के रवींद्र जडेजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वो 9वें नंबर पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा इस लिस्ट में 10वें नंबर पर मौजूद है। गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप में ही बदलाव हुआ है। बाकी गेंदबाज अपने जगह पर बने हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com