बेशर्मी की हद! जिस शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, उसका केरल के लोगों ने किया भव्य स्वागत- देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे केरल के एक समुदाय ने दुबई में आयोजित कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति रोक दी गई और "बूम बूम" के नारे लगाकर उनका भव्य स्वागत किया।
- Written By: मृणाल पाठक
केरल के समुदाय ने शाहिद अफरीदी का किया स्वागत (सोर्स- वीडियो)
दुबई: कई लोगों के मुंह से आपने सुना ही होगा कि दुश्मन कोई बाहर का नहीं, बल्कि अपने देश का ही होता है, जो पैसों के लिए या किसी आपसी नफरत की वजह से अपने देश से भी गद्दारी करने पर उतारू हो जाते हैं। कई लोगों के तो उदाहरण भी सामने आई है। लेकिन, अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसे देखकर यकीनन आपका खून खौल जाएगी। क्योंकि, इस वीडियो में केरल के एक समुदाय ने शाहिद अफरीदी का भव्य स्वागत किया है।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले के बाद भारत के खिलाफ हर समय जहर उगला था। इतना ही नहीं, उन्होंने भारतीय सेना के खिलाफ कई अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। वह लगातार अपने मुल्क का बचाव करते हुए भारत के खिलाफ फालतू बाते कर रहे थे। ऐसे में अब भारत के केरल के एक समुदाय ने दुबई में उनका ऐसा स्वागत किया है, मानों वह कोई बेहद खास इंसान हैं।
केरल के लोगों द्वारा शाहिद अफरीदी का भव्य स्वागत
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति रोक दी गई और वहां मौजूद लोगों ने “बूम बूम” के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। मंच पर अफरीदी ने कहा कि उन्हें भारत खासतौर पर केरल और वहां का खाना बहुत पसंद है। उन्होंने मजाक में कहा, “हो गया बूम बूम।”
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका-ईरान जंग: ’14 दिन बढ़ा दो सीजफायर’, पाकिस्तान की आखिरी गुहार; क्या ट्रंप और तेहरान मानेंगे बात?
ऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीर की शहादत पर केंद्र सरकार की चुप्पी से बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, कहा- जवाब दें वरना…
केरलम के मुंडाथिकोड में पटाखों के गोदाम में भड़की आग, 8 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, मचा हड़कंप
ईरान-अमेरिका जंग: ‘शांति चाहिए तो US कदम बढ़ाए’, इस्लामाबाद वार्ता से पहले ईरानी दूत की दो-टूक चेतावनी
What a shame!! – Desperate Keralites welcome this Anti-India Paki with ‘Boom Boom’ at an event in Dubai, especially after Pahalgam terror attack and his venomous stand against India pic.twitter.com/F8Fuigxu4s — Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 30, 2025
वीडियो वायरल होते ही भड़के फैंस
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स भड़क गए हैं। जिस तरह से केरल के लोगों अफरीदी का स्वागत किया उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये सच है दुश्मन अपने ही देश के होते हैं। फैंस ने जमकर इन लोगों को सोशल मीडिया पर लताड़ा है।
भारतीय सेना के बारे में बोला था अपशब्द
जानकारी के लिए बता दें कि पहलगाम हमले पर अफरीदी ने कहा था कि भारत में अगर पटाखे भी फूटते हैं तो उसकी भी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर डाल दी जाती है। उन्होंने भारतीय सेना की आलोचना करते हुए कहा था कि कश्मीर में 8 लाख सैनिक होने के बावजूद अगर हमला हो गया, तो इसका मतलब है कि आप लोग नाकाम हैं, लोगों को सुरक्षा नहीं दे सकते।
Shahid Afridi called indian army incompetent and ineffective.
He said:
You have deployed 8 lac troops in IO Kashmir,
yet this incident still occurred.
This shows your army and intelligence agencies have failed.
Don’t blame Pakistan.
Blame your own security agencies. pic.twitter.com/GsJEdou0m6 — ЅᏦᎽ (@13hamdard) April 27, 2025
पीएम मोदी के बारे में भी कर चुके हैं बकवास
अफरीदी ने भारतीय मीडिया को “बॉलीवुड ड्रामा” कहा था। साथ ही भारतीय क्रिकेटरों पर भी निशाना साधा था। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में भी बला बुरा कहा था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तो मानों वह कोबरा सांप बन गए, क्योंकि वह भारत के खिलाफ लगातार जहर ही उगल रहे थे।
बताते चलें कि पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF)’ ने ली थी, जो कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है। इस हमले के बाद भारत ने भी जवाबी कर्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में बसे 9 आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया था।
