Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा

Rajeev Chandrashekhar Post: CJP का प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद अब छात्रों को परेशान करे जाने की खबर सामने आ रही है। इस बीच केरल के भाजपा नेता ने सीजेपी प्रवक्ता और उमर खालिद की एक तस्वीर शेयर की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 29, 2026 | 12:14 PM

राजीव चंद्रशेखर ने किया पोस्ट (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Follow Us:

CJP Rajeev Chandrasekhar Statement: केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को एक तस्वीर के जरिए छात्र प्रदर्शनकारियों और उनके अभिभावकों से कहा कि वे सोच-समझकर तय करें कि किसका समर्थन करना है। चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास की उमर खालिद से जुड़ी एक पुरानी पोस्ट शेयर की।

उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें सौरव दास और उमर खालिद साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “उन वास्तविक छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए, जिन्होंने अपनी वास्तविक शिकायतों को लेकर प्रदर्शन किया, मैं कहूंगा कि इस तस्वीर और इसके संदेश को देखें और समझदारी से तय करें कि आप किसके साथ खड़े हैं।”

राजीव चंद्रशेखर ने शेयर की पोस्ट

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग विभाजनकारी विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर आपको लगता है कि आपका भविष्य ऐसे लोगों के हाथों बनेगा, जिनकी विचारधारा भारत को बांटना और तोड़ना है, तो आपको उनकी वास्तविकता समझने की जरूरत है।”

सम्बंधित ख़बरें

संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद

किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP

विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

To the many genuine students and their parents who protested with their genuine grievances – take a look at this pic and its msg. And choose who you are with wisely.🙏🏻 ▶️Because if you think, your future is going to be shaped by morons whose idealogy is Dividing and breaking… pic.twitter.com/aUfsyUXIci — Rajeev Chandrasekhar 🇮🇳 (@RajeevRC_X) July 29, 2026

हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि किसी भी स्थिति में हिंसक प्रदर्शन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने लिखा, “इस समूह के नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन और हिंसा को किसी भी नाम पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और न ही किया जाएगा, चाहे उसे छात्र आंदोलन ही क्यों न कहा जाए।”

देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लेख करते हुए चंद्रशेखर ने कहा, “जो भी व्यक्ति, कहीं भी, किसी भी नाम पर हमारे देश, हमारे लोकतंत्र और हमारी अखंडता को कमजोर करने की कोशिश करता है, उसका विरोध करना हम सभी भारतीयों की जिम्मेदारी है। हम एक राष्ट्र के रूप में इतनी दूर इसलिए नहीं आए हैं कि ऐसे लोग हमें कमजोर कर दें। ऐसा नहीं होगा।”

सौरव दास और उमर खालिद की मुलाकात

पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, “पीएस: अब मुझे भी इन ‘स्टूडेंट्स’ के बारे में समझ आने लगी है।” चंद्रशेखर ने जो पोस्ट शेयर की, वह सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास की एक पुरानी ‘एक्स’ पोस्ट थी, जिसमें सौरव दास ने उमर खालिद को सपोर्ट किया था। उन्होंने लिखा, “सबसे बहादुर उमर खालिद से मुलाकात हुई। झूठे और बेबुनियाद आरोपों में पांच साल जेल में रहना भारतीय न्यायपालिका पर हमेशा के लिए एक धब्बा है। उनके और उनके कभी न खत्म होने वाले साहस के लिए मेरे मन में बेहद सम्मान है।”

यह भी पढ़ें – चंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे

चंद्रशेखर ने इसी पोस्ट और तस्वीर का हवाला देते हुए हाल के छात्र प्रदर्शनों से जुड़े कुछ लोगों की विचारधारा पर सवाल उठाए। उनकी यह टिप्पणी छात्र-नेतृत्व वाले प्रदर्शनों और विभिन्न एक्टिविस्ट समूहों की भूमिका को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच आई है, जिसमें विभिन्न राजनीतिक दल प्रदर्शन की प्रकृति और उसके उद्देश्य को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Rajeev chandrasekhar cjp student protest umar khalid saurav das post row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 12:08 PM

Topics:  

  • BJP
  • Cockroach Janta Party
  • Kerala

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.