Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

8 साल बाद हुई थी वापसी…महज 4 मैच में ही करियर खत्म, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम से हुए बाहर

Karun Nair Dropped From Test Squad: करुण नायर को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बाहर करने का कारण भी बताया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 25, 2025 | 05:40 PM

करुण नायर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Karun Nair Dropped From India’s Test Squad: वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शुभमन गिल की कप्तानी में 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी है। इस टीम में करुण नायर को शामिल नहीं किया गया है। वहीं नायर के अलावा टीम में कई खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है, जो इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थे।

8 साल के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर को महज चार मैचों में ही बाहर कर दिया गया है। नायर को इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में चार मुकाबले में खेलने का मौका मिला। इस 8 पारियों में उन्होंने कुल 205 रन बनाए। करुण नायर ने इस टेस्ट में 0, 20, 31, 26, 14, 40, 57, 17 रन बनाए। 8 पारियों में करुण नायर केवल एक अर्धशतक लगाने में ही कामयाब हो सके।

हालांकि, इस दौरे के बाद उम्मीद की जा रही थी कि शायद उन्हें एक और मौका मिल सकता है। लेकिन चयनकर्ता ने उन्हें इस सीरीज के लिए ड्रॉप कर दिया। ड्रॉप किए जाने के बाद एक बात तो क्लियर हो गई कि अब आगे शायद ही करुण नायर की जगह टीम में बने। करुण नायर की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा

करुण नायर को लेकर अजीत अगरकर ने क्या कहा?

अजीत अगरकर से प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान जब करुण नायर से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें इंग्लैंड में करुण से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हम हर खिलाड़ी को 15-20 मौके देना चाहते हैं, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में यह संभव नहीं है। देवदत्त पड्डिकल लंबे समय से जुड़े रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में उन्होंने अर्धशतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी टीम का हिस्सा थे। इसलिए उन्हें मौका दिया गया है।

यह भी पढ़ें: India Squad For WI Test Series: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंंडिया का ऐलान, जडेजा बने उपकप्तान

मुख्य चयनकर्ता के बयान से कहीं न कहीं स्पष्ट होता है कि बीसीसीआई अब 33 साल के करुण नायर से आगे देख रही है। उन्हें और मौका देने की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देना बेहतर समझ रही है। हालांकि, नायर ने मिले हुए मौके को नहीं भुनाया और अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

करुण नायर का करियर

करुण नायर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन को इंटरनेशनल क्रिकेट में दोहरा नहीं पा रहे है। वो इंटरनेशनल स्तर पर फेल हो जा रहे हैं। 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले नायर ने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की बदौलत 579 रन बनाए हैं। वीरेंद्र सहवाग के बाद नायर भारतीय टीम के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह 2 वनडे भी खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 46 रन निकले हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पाडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुदंर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नारायण जगदीशन।

Karun nair dropped from indias test squad know the reason behind it

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 25, 2025 | 05:36 PM

Topics:  

  • Ajit Agarkar
  • BCCI
  • Cricket
  • Karun Nair

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.