-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India A Vs Australia A First Unofficial Test Ends In A Draw At Ekana
ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया ए दिया करार जवाब, पहला टेस्ट मुकाबला हुआ ड्रॉ
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India A vs Australia A: भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच हुए पहले अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और रनों का अंबार लगाया।

ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)
India A vs Australia A, 1st Unofficial Test: भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। भारत ए की टीम ने ऑस्ट्रेलिया ए को करारा जवाब दिया है। दोनों टीमें एक-एक पारी ही खेल सकी। इस मुकाबले में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा।
भारत-ए ने इकाना स्टेडियम में जारी अनाधिकारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया-ए को करारा जवाब दिया है। मेजबान टीम ने शुक्रवार को मुकाबले के चौथे दिन अपनी पहली पारी 531/7 के स्कोर पर घोषित की। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में देवदत्त पड्डिकल और ध्रुव जुरेल का अहम योगदान रहा।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी 532/6 के स्कोर पर घोषित की। इस टीम को सलामी जोड़ी ने 198 रन की साझेदारी के साथ शानदार शुरुआत दिलाई। सैम कोंस्टास 109 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैंपबेल केल्लावे ने 88 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। जोश फिलिप ने नाबाद 123 रन बनाए। लियाम स्कॉट ने 81 रन, जबकि कूपर कोनोली ने 70 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। भारत की तरफ से हर्ष दुबे ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि गरनूर बरार को 2 सफलताएं हाथ लगीं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
भारत ने भी की मजबूत शुरुआत
इसके जवाब में अभिमन्यु ईश्वरन और एन जगदीश की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी करते हुए भारत-ए को मजबूत शुरुआत दिलाई। अभिमन्यु 44 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जगदीशन ने 64 रन की पारी खेली। टीम 137 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से साई सुदर्शन ने देवदत्त पड्डिकल के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हुए। टीम 222 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से देवदत्त पड्डिकल ने ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए 228 रन जोड़ते हुए टीम को 400 के पार पहुंचा दिया।
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में फिर आमने-सामने होगा भारत-पाकिस्तान, देखें पूरा शेड्यूल
पड्डिकल ने 281 गेंदों में 1 छक्के और 14 चौकों की मदद से 150 रन बनाए, जबकि जुरेल ने 197 गेंदों में 4 छक्कों और 13 चौकों के साथ 140 रन जुटाए। टीम ने 141.1 ओवर खेलते हुए 7 विकेट खोकर 531 रन बनाए। विपक्षी खेमे से कोरी रोचिसोली ने 36.1 ओवरों में 159 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए। (आईएएनएस)
India a vs australia a first unofficial test ends in a draw at ekana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














