-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Announced For West Indies Test Series Karun Nair Out Devdutt Padikkal In
India Squad For WI Test Series: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंंडिया का ऐलान, जडेजा बने उपकप्तान
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ravindra Jadeja Vice Captain IND vs WI: वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल रहेंगे कप्तान और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उपकप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित की है। घोषित किए गए स्क्वॉड में देखा जा सकता है कि इस बार भी कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी। वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को मैनेजमेंट ने उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी है।
करुण नायर को दिखाया बाहर का रास्ता
इस टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की तरफ से तो पहले ही ऐलान कर दिया गया था, लेकिन बीसीसीआई की तरफ से टीम के स्कॉड की घोषणा 25 सितंबर गुरुवार को की गई। कप्तान शुभमन गिल तो जडेजा को उपकप्तान बनाया जा चुका है। वहीं, जसप्रीत बुमराह को टीम में जगह मिली है। वहीं, इंग्लैंड सीरीज के दौरान 8 साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर को इस टेस्ट सीरीज में बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
जडेजा बने उपकप्तान
वेस्टइंडीज के साथ होने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में सीनियर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ हुई 5 मुकाबलों की सीरीज के दौरान पंत को उपकप्तान बनाया गया था। लेकिन इंजरी के कारण वो इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसें में उनकी जगह जडेजा उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
गिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
इंग्लैंड सीरीज में दिखाया था दम
इंग्लैंड दौरे में रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी नहीं बल्कि अपने बल्ले का दम दिखाया था। इस सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में 516 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का नमूना पेश किया था। इस सीरीज में जडेजा के बल्ले से 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला था। एशिया कप 2025 से पहले शुभमन गिल की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया था।
देवदत्त पाडिक्कल की वापसी, एन जगदीशन को मिली जगह
इस सीरीज में बल्लेबाज देवदत्त पाडिक्कल की वापसी हुई है। इससे पहले उन्हें इंग्लैंड सीरीज के दौरान स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी। इसके अलावा ऋषभ पंत की गौरमौजूदगी में दूसरे विकेटकीपर के तौर पर नारायण जगदीशन को भी टीम इंडिया में जगह मिली है। गौतरतल है कि जगदीशन को इंग्लैंड सीरीज के दौरान ओवल टेस्ट से पहले टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया था।
🚨 Presenting #TeamIndia‘s squad for the West Indies Test series 🔽#INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/S4D5mDGJNN — BCCI (@BCCI) September 25, 2025
ये भी पढ़ें: BCCI ने किया टीमों का ऐलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पाडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुदंर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, एन जगदीशन।
Team india announced for west indies test series karun nair out devdutt padikkal in
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














