-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kagiso Rabada Available For Selection In Ipl 2025 Match Vs Mi
IPL 2025: गुजरात टाइटंस को मिली बड़ी खुशखबरी, MI के खिलाफ इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी वापसी
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कगिसो रबाडा अब वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्हें प्रतिबंधित ड्रग के कारण एक महीने का अस्थायी बैन झेलना पड़ा था। अब वो आईपीएल में बाकी बचे हुए मुकाबले में खेलते दिखाई देंगे।

कगिसो रबाडा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस को एक बड़ी राहत मिली है। टीम के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा अब सीज़न के बचे हुए मुकाबलों में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। प्रतिबंधित ड्रग के उपयोग को लेकर रबाडा पर एक महीने का अस्थायी निलंबन लगाया गया था, जिसे अब उन्होंने पूरा कर लिया है।
साउथ अफ्रीका के इस स्टार पेसर ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए जिम्मेदारी ली थी और एक महीने तक क्रिकेट से दूर रहे। अब वह पूरी तरह से मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं और गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। जिसके बाद अब गुजरात टाइटंस ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि रबाडा अब टीम के चयन के लिए पूरी तरह फिट और उपलब्ध हैं।
रबाडा अब चयन के लिए हैं उपलब्ध
टीम की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि कगिसो रबाडा ने अपनी गलती स्वीकार की है और उसे लेकर पछतावा भी जताया है। दक्षिण अफ्रीकी एंटी-डोपिंग संस्था (SAIDS) ने जांच पूरी कर ली है। रबाडा ने निलंबन का पालन किया है और एक पुनर्वास कार्यक्रम भी पूरा किया है। अब वह पूरी तरह चयन के लिए उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
दो मैच के बाद लौट गए थे साउथ अफ्रीका
रबाडा सीजन के पहले दो मैच खेलने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम को छोड़कर साउथ अफ्रीका लौट गए थे। उस समय फ्रेंचाइज़ी ने इसे निजी कारण बताया था, लेकिन बाद में रबाडा ने बयान जारी कर स्वीकार किया कि उन्होंने सीज़न शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था। अब रबाडा की वापसी पर गुजरात टाइटंस के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने भी समर्थन जताया और कहा कि टीम उनके साथ खड़ी है।
रबाडा ने अपनी गलती स्वीकार की
विक्रम सोलंकी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा कि कगिसो के बारे में बात करते हुए मैं दो बातें स्पष्ट करना चाहूंगा। पहली यह कि उन्होंने अपनी गलती को स्वीकार किया है और इस पर पछतावा जताया है। मैंने उनका बयान पढ़ा और वह उनके व्यक्तित्व की परिपक्वता को दर्शाता है। वह दोबारा क्रिकेट खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इस अनुभव से सीख ली है और हम उन्हें दोबारा अपने ग्रुप का हिस्सा बनते देख खुश हैं।
ड्रग्स के उपयोग के कारण IPL 2025 से बैन हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी, अपने देश लौटने की असली वजह आई सामने
दूसरी बात यह है कि इस पूरे मामले में सभी प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया है। कगिसो, उनके प्रतिनिधि और संबंधित सभी पक्षों ने हर कदम नियमों के अनुसार उठाया है। हमने उनकी भावनाओं का भी पूरा ध्यान रखा है। अब जब वह 30 दिन का निलंबन पूरा कर चुके हैं, तो हमारा पूरा ध्यान इस पर है कि वह मैदान पर लौटें और वही करें जिसमें वह सर्वश्रेष्ठ हैं। रबाडा हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले टीम के अभ्यास सत्र में नजर आए। उन्होंने मुख्य कोच आशीष नेहरा से लंबी बातचीत की और साथी खिलाड़ियों से भी मिले।
Kagiso rabada available for selection in ipl 2025 match vs mi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
E20 के बाद अब E85 की एंट्री! पेट्रोल से 20 रुपये सस्ता होगा नया ईंधन, हरदीप सिंह पुरी का बड़ा ऐलान
Jul 09, 2026 | 10:55 PMरोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
Jul 09, 2026 | 10:54 PMउत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर
Jul 09, 2026 | 10:53 PMसीहोर: कलेक्टर ने किया सिविल अस्पताल और नवीन कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
Jul 09, 2026 | 10:52 PMसिद्धार्थ उद्यान की शेरनी सुचित्रा की मौत, फेफड़ों के गंभीर संक्रमण ने ली जान, जांच के लिए पुणे भेजे गए नमून
Jul 09, 2026 | 10:47 PMMP को मिलेगी बड़ी सौगात: CM मोहन यादव 10 जुलाई को करेंगे 5 हजार करोड़ से ज्यादा की इस परियोजना का भूमि पूजन
Jul 09, 2026 | 10:40 PMVastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
Jul 09, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














