झारखंड की ऐतिहासिक जीत पर JSCA का बड़ा ऐलान, ईशान किशन की टीम को 2 करोड़ रुपये का इनाम
JSCA Announces Cash Price: ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद JSCA ने 2 करोड़ इनाम घोषित किया। झारखंड ने फाइनल में हरियाणा को 69 रन से हराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
झारखंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
JSCA Announces Cash Price For SMAT Champions: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीतने वाली ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड टीम के लिए 2 करोड़ रुपये की इनामी राशि की घोषणा की। झारखंड की टीम ने पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने फाइनल मुकाबले में कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। किशन ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर 177 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की, जिससे झारखंड ने फाइनल में 3 विकेट पर 262 रन बनाकर टूर्नामेंट का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया।
ऐतिहासिर जीत के बाद JSCA अध्यक्ष ने क्या कहा?
इस ऐतिहासिक जीत के एक दिन बाद JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड की इस जीत ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि ईशान किशन जल्द ही भारतीय टीम में वापसी करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की भीषण टक्कर में ‘ताशा पार्टी’ के 7 लोगों की मौके पर मौत
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
शाह देव ने कहा कि हम चैंपियन हैं और पूरे देश ने इस उपलब्धि को देखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि ईशान किशन भारतीय टीम में जरूर लौटेंगे। उन्होंने इस जीत को पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी उल्लेख किया। यह झारखंड और हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के लिए गर्व की बात है। वह क्रिकेट प्रेमी हैं और टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: रोहित-यशस्वी के बिना उतरेगी मुंबई, फैंस हुए हैरान; जानें इसके पीछे की असली वजह
JSCA अध्यक्ष ने टीम के सामूहिक प्रयास की भी सराहना की और फाइनल के प्रमुख खिलाड़ियों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगर आप झारखंड टीम को देखें, तो अनुकूल, कुशाग्र, सुशांत मिश्रा जैसे पांच-छह खिलाड़ी हैं, जो पिछले सात-आठ वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। खासकर गेंदबाजी में उनका योगदान बेहद अहम रहा। मुझे लगता है कि यहां से झारखंड क्रिकेट सिर्फ आगे ही बढ़ेगा और आने वाले समय में सभी फॉर्मेट में नंबर एक बनने की क्षमता रखता है।
झारखंड के क्रिकेटरों का हुआ भव्य स्वागत
शुक्रवार को झारखंड टीम का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज और JSCA सचिव सौरभ तिवारी की मौजूदगी में एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और मंजीरों के साथ खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। इसके बाद स्टेडियम में खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। बाद में पूरी टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की।
