रामगढ़ में बड़ा सड़क हादसा! ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की भीषण टक्कर में ‘ताशा पार्टी’ के 7 लोगों की मौके पर मौत
Jharkhand Ramgarh Road Accident: झारखंड के रामगढ़ में बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास एक पैसेंजर गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई।
- Written By: प्रिया जैस
पैसेंजर बस और ट्रक में टक्कर ( सौजन्य-एक्स)
Ramgarh Rajarappa Road Accident: रामगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास एक पैसेंजर गाड़ी और ट्रक में जोरदार टक्कर होने के बाद सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी में रामगढ़-बोकारो रोड पर रात करीब 12 बजे एक ट्रक और पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हो गई। गाड़ी में सवार ‘ताशा पार्टी’ के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं। इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
ट्रक और पैसेंजर बस में टक्कर
इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल ले गया। रामगढ़ पुलिस के अनुसार, मरने वालों में रजरप्पा थाना क्षेत्र के मारंगमार्चा के लोग भी शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
मंदसौर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर
पुणे आरटीओ का बड़ा एक्शन, हाईवे पर हादसों को रोकने के लिए 121 ‘ब्लैक स्पॉट’ का होगा संयुक्त निरीक्षण
दिल्ली में रेड लाइट पर खड़ी बाइकों पर काल बनकर टूटी बस! एक व्यक्ति की मौत, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Ramgarh, Jharkhand: Seven people were killed and one seriously injured after a coal-laden truck allegedly hit a passenger vehicle on NH-23 in Jharkhand’s Ramgarh district. Angry villagers blocked the highway pic.twitter.com/AjwN2K7u5O — IANS (@ians_india) June 25, 2026
ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था ट्रक चालक
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रामगढ़ पुलिस ने मौके पर काबू पाया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और जांच शुरू की। रामगढ़ के SDPO आलोक रंजन ने बताया कि, “यह हादसा लारी के पास तब हुआ जब ट्रक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था।”
Ramgarh, Jharkhand: SDPO Alok Ranjan says, “The accident occurred near Lari while the truck was attempting to overtake…” pic.twitter.com/hjLUkEZqVJ — IANS (@ians_india) June 25, 2026
यह भी पढ़ें – पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, क्लासरूम में भरा धुंआ, देखें अफरा-तफरी का VIDEO
8 लोगों को लाया गया अस्पताल
रामगढ़ सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने मरीजों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया एक मरीज के सिर में गंभीर चोट के कारण नाजुक हालत में था। हमने उसे प्राथमिक उपचार दिया, उसकी हालत स्थिर की और आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाकी सात पीड़ितों को मृत अवस्था में लाया गया था।”
गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। झारखंड के रामगढ़ जिले में NH-23 पर कोयले से लदे एक ट्रक ने कथित तौर पर एक यात्री वाहन को टक्कर मार दी, जिससे सात लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।
