-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jp Duminy Announced Divorce With Wife Sue After 14 Years Of Marriage
रिश्तों की पिच पर क्लीन बोल्ड हुआ एक और दिग्गज क्रिकेटर, 14 साल बाद पत्नी से हुआ तलाक, फैंस से की ये खास अपील
- Written By: मृणाल पाठक
JP Duminy: इन दिनों क्रिकेट जगत में तलाक का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। कई ऐसे खिलाड़ी भी तलाक ले रहे हैं, जो एक दशक से भी ज्यादा समय से अपने पार्टनर के साथ हैं। इसी क्रम में एक और दिग्गज खिलाड़ी ने तलाक ले लिया है।

सोर्स- सोशल मीडिया
स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट जगत में इन दिनों तलाक का सिलसिला जारी है। कई ऐसे खिलाड़ियों का भी तलाक हो रहा है, जो पिछले 10 साल से ज्यादा समय तक अपनी पार्टनर के साथ रह चुके हैं। इसी कड़ी में अब एक और दिग्गज खिलाड़ी का भी इस लिस्ट में नाम जुड़ गया है, हालांकि इस बार नाम किसी भारतीय खिलाड़ी का नहीं है, बल्कि साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी जेपी डुमिनी ने अपनी पत्नी सू से अलग होने का फैसला ले लिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। डुमिनी और उनकी वाइफ सू ने शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों की दो बेटियां हैं।
इंस्टाग्राम के पोस्ट पर डुमिनी ने लिखा कि ”बहुत सोचने के बाद मैंने और सू ने अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों का सौभाग्य है कि शादी के बाद कई खूबसूरत यादों को बटोरा है। हमें दो खूबसूरत बेटियां भी मिली हैं। हम इस समय आप सभी से प्राइवेसी की गुजारिश करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
तलाक लेने कोर्ट पहुंचे पति-पत्नी फूट-फूटकर रोए, गले लगकर भुलाए गिले-शिकवे; रिश्ते को दिया दूसरा मौका
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
राजधानी भोपाल में भिंडी की सब्जी बनी विवाद की वजह, तलाक तक पहुंचा मामला
पत्नी ने सरेआम मारा था थप्पड़ और दांत से काटा, हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को दी तलाक की मंजूरी
क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों का इन दिनों तलाक हो चुका है। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पिछले साल पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक ले लिया था। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की भी खबरें आई रही हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उसके बात भारत के ही पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भी तलाक की खबरे हैं। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और शिखर धवन का भी तलाक हो चुका है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि जेपी डुमिनी का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 199 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 5117 रन बनाए हैं। डुमिनी ने इस फॉर्मेट में 4 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 69 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा डुमिनी आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के 83 मैचों में 2029 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 23 विकेट लिए हैं।
Jp duminy announced divorce with wife sue after 14 years of marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














