जोस बटलर का टी20 में धमाका, कोहली-गेल के साथ बने एक ‘स्पेशल’ क्लब का हिस्सा
Cricket Record: जोस बटलर ने अपने 457वें टी20 मुकबले में यार्कशायर टीम के खिलाफ 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जोस बटलर (फोटो- सोशल मीडिया)
England: इस वक्त इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज से अलावा घरेलू टी20 टूर्नामेंट का भी आयोजन हो रहा है। इस दौरान जोस बटलर ने अपने टी20 करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने ये उपलब्धि यार्कशायर के खिलाफ 17 जुलाई को खेले गए मुकाबसे में हासिल की। इस दौरान बटलर के बल्ले से तूफानी पारी देखने के मिली।
धाकड़ इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर ने यार्कशायर टीम के खिलाफ 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी मे दम पर उन्होंने टी20 में एक बड़ा मुकाम हालिस कर लिया। अब बटलर इंग्लैंड की तरफ से टी20 क्रिकेट में 13 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। वहीं, वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो इस लिस्ट में वो विराट कोहली और दिग्गज कैरेबियाई बल्लेबाज के लिस्ट में 7वें स्थान पर आ चुके हैं।
जोस बटलर ने पूरे किए 13000 रन
यार्कशायर के खिलाफ खेली गई 77 रनों की पारी के बाद जोस बटलर भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और क्रिस गेल के 13000 रन वाले क्लब में शामिल हो चुके हैं। टी20 ब्लास्ट में उन्होंने यार्कशायर के खिलाफ 46 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। उनकी इस पारी में कुल 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। बटलर की इस पारी की बदौतल टीम ने टीम ने जीत भी दर्ज की।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
World Cup 2027 Venues: अफ्रीका में विराट कोहली का बल्ला उगलता है आग, जानिए 12 वेन्यू पर कैसा है रिकॉर्ड
Virat Kohli on Rahane Retirement: रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने दी बधाई, बताया फेवरेट टेस्ट बैटिंग पार्टनर
T20 क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! जोस बटलर ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, बना डाला ऐतिहासिक रिकॉर्ड
लंकाशायर की टीम ने 19.5 ओवर में कुल 174 रन बनाए। बटलर इसी टीम के खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ यार्कशायर की टीम 153 रन बनाकर सिमट गई। इस मुकाबले में बटलर की टीम ने 21 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बटलर विराट कोहली और क्रिस गेल वाली लिस्ट में भी शामिल हो गए। गौरतलब है कि जोस बटलर ने अपने 457वें टी20 मुकाबले में 13000 रनों का आंकड़ा पार किया।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल- 14562 रन
- कायरन पोलार्ड- 13854 रन
- एलेक्स हेल्स- 13814 रन
- शोएब मलिक- 13571 रन
- विराट कोहली- 13543 रन
- डेविड वार्नर- 13395 रन
- जोस बटलर- 13046 रन
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने रवींद्र जडेजा की तारीफ में बांधे पुल, कहा- उनका संघर्ष शानदार था
जोस बटलर टी20 फॉर्मेट के दमदार बल्लेबाज माने जाते हैं। इसी वजह से वो लगातार दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल में भी खेलते हुए दिखाई देते हैं। इस वक्त गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं। बटलर ने कुल 457 टी20 के मुकाबले खेल लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 35.74 के औसत के साथ कुल 13046 रन बनाए हैं। इस दौरान बटलर ने कुल 8 शतक और 93 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 145 के आसपास है।
