Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट

Jos Buttler T20 Record: जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है और लिस्ट में सबसे उपर आ गए है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 06, 2026 | 10:24 AM

जोस बटलर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jos Buttler Becomes Highest Run Scorer In T20 Cricket: इंग्लैंड के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। वो अब इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने ये रिकॉर्ड ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में अपने नाम किया।

जोस बटलर की शानदार लय

वेल्श फायर के खिलाफ मुकाबले में जोस बटलर शानदार लय में दिखे। उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में 51 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उनकी इस धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 156 रन का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।

T20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी-

रैंक खिलाड़ी मैच पारियां कुल टी20 रन शतक अर्धशतक
1 जोस बटलर (इंग्लैंड) 522 492 14,833 9 106
2 कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) 663 586 14,803 2 70
3 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 463 455 14,562 22 88
4 एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) 473 466 14,449 6 89
5 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 445 443 14,284 10 107

कीरोन पोलार्ड का तोड़ा रिकॉर्ड

इस पारी के दौरान बटलर ने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब उनके नाम T20 क्रिकेट में 14,833 रन हो गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पोलार्ड के नाम था, जिन्होंने T20 क्रिकेट में 14,803 रन बनाए थे। इस सूची में वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल 14,562 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल

इंग्लैंड टीम में हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री! स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया खास ऑफर; जानिए पूरा मामला

WTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला

BWF 2026 Draw: पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी, सिंधु-लक्ष्य की राह भी आसान नहीं

गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन

इस मैच में जोस बटलर ने कप्तानी भी संभाली। टीम के नियमित कप्तान एडम मार्करम निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बटलर की कप्तानी में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए वेल्श फायर को 155 रन पर रोक दिया।

वेल्श फायर की ओर से फिल साल्ट ने 37 गेंदों में 48 रन बनाए, जबकि मैथ्यू शॉर्ट ने 47 गेंदों में 71 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें- 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल

टिम सीफर्ट का बेहतरीन प्रदर्शन

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए बटलर के अलावा टिम सीफर्ट ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 36 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 62 नाॅटआउट रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं, पॉल वाल्टर ने 18 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

इस जीत के साथ मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की, जबकि जोस बटलर ने T20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।

Jos buttler becomes highest run scorer in t20 cricket

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 10:24 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.