Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

WTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला

WTC Points Table: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराकर WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है। इसके साथ ही विदेशी धरती पर हार का सिलसिला भी खत्म हुआ।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 06, 2026 | 07:47 AM

पाकिस्तान टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pakistan Jumps In WTC Points Table: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में बड़ी बढ़त हासिल की है। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने चौथी पारी में 75 रन का लक्ष्य सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने घर से बाहर लगातार 8 टेस्ट मैच हारने का सिलसिला भी खत्म कर दिया।

एक पॉइंट से हुई बढ़त

इस जीत से पहले पाकिस्तान WTC पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर था और उसके खाते में सिर्फ 6.00 प्रतिशत अंक (PCT) थे। अब इस जीत के बाद पाकिस्तान 22.22 PCT के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वहीं, वेस्टइंडीज को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह 20.83 PCT के साथ नौवें नंबर पर खिसक गया है। फिलहाल भारत 48.15 PCT के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 87.50 PCT के साथ टॉप पर बना हुआ है।

अब्दुल्लाह शफीक का शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान की जीत में अब्दुल्लाह शफीक ने सबसे अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में उन्होंने 333 गेंदों पर 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन बनाए। इस शानदार पारी के साथ उन्होंने 49 साल पुराना रिकॉर्ड भी दोहरा दिया। वो 1977 के बाद वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सम्बंधित ख़बरें

BWF 2026 Draw: पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी, सिंधु-लक्ष्य की राह भी आसान नहीं

बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पेट्रोल-बम से हमला, पत्थरबाजी और आग लगाने की कोशिश से हड़कंप

विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी

अब्दुल्लाह शफीक ने पहली पारी में बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 183 रन की अहम साझेदारी की। बाबर आजम ने 147 गेंदों पर 88 रन बनाए, लेकिन वो रन आउट हो गए। दूसरी पारी में जीत के दौरान बाबर और शफीक दोनों 24-24 रन बनाकर नाबाद लौटे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप WTC 2025-27 अंक तालिका-

स्थान टीम अंक प्रतिशत (PCT) कुल अंक खेले जीते हारे ड्रॉ
1 ऑस्ट्रेलिया 87.50% 84 8 7 1 0
2 दक्षिण अफ्रीका 75.00% 36 4 3 1 0
3 न्यूजीलैंड 72.22% 52 6 4 1 1
4 बांग्लादेश 58.33% 28 4 2 1 1
5 भारत 48.15% 52 9 4 4 1
6 श्रीलंका 41.67% 20 4 1 2 1
7 इंग्लैंड 24.36% 38 13 4 8 1
8 पाकिस्तान 22.22% 16 6 1 4 1
9 वेस्टइंडीज 20.83% 30 12 2 8 2

यह भी पढ़ें- BWF 2026 Draw: पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी, सिंधु-लक्ष्य की राह भी आसान नहीं

गेंदबाजों के नाम रहा दिन

मैच का तीसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा, जब पूरे दिन में कुल 14 विकेट गिरे। वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वॉरिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने लगातार चार गेंदों के अंदर तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पहली पारी समेट दी।

उस समय दूसरे छोर पर खड़े अब्दुल्लाह शफीक अपनी टीम के विकेट गिरते हुए देखते रह गए। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने न सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में आत्मविश्वास हासिल किया, बल्कि WTC पॉइंट्स टेबल में भी अहम बढ़त बनाई।

Wtc points table pakistan jump after beating west indies

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 07:47 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • PAK Vs WI
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.