Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इंग्लिश टीम में विवाद? जो रूट का बेन स्टोक्स पर खुलासा, कहा- वो मेरी बात नहीं…

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले जो रूट ने टीम के कप्तान पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बेन स्टोक्स उनकी बात को नहीं सुनते हैं। अब उनके इस बयान पर लोग अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Jul 18, 2025 | 12:40 PM

जो रूट और बेन स्टोक्स (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से शिकस्त दी थी। इंग्लिश टीम के लिए कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में स्टोक्स ने चोटिल होने के बावजूद आखिरी दिन 10-10 ओवर के स्पेल डाल दिए। जिससे उनकी मुकाबले में जीत के प्रति गंभीरता साफ दिखाई दी।

अब इंग्लैंड टीम के प्रमुख बल्लेबाज जो रूट ने कप्तान बेन स्टोक्स पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाया है। जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि इंग्लिश टीम में विवाद चल रहा है। वहीं, रूट के बयान को देखकर ऐसा नहीं लगता है। उन्होंने अपने बयान में कप्तान स्टोक्स की मानसिकता और व्यवहार के बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि स्टोक्स इसी प्रकार के इंसान हैं।

बेन स्टोक्स मेरी बात नहीं सुनते हैं- जो रूट

इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट से मैनचेस्टर मुकाबले से पहले कप्तान स्टोक्स के वर्कलोड के बारे में पूछा गया। इस सवाल का उन्होंने कहा कि “आप कोशिश तो कर सकते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने पिछले पांच साल तक कोशिश की है। मैंने उन्हें (बेन स्टोक्स) यह बताया, लेकिन वह मेरी बात नहीं सुनते हैं। जब मैं कप्तान था, तब भी उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। अब ये फैसला उनका है।”

इसके आगे रूट ने कहा कि “मुझे लगता है कि वो इसी तरह का इंसान है। वह बस ऐसा इंसान बनने और चीजों को अंजाम देने के लिए बेताब दिखता है। सच में, यह हमारे लिए आगे बढ़ने का अच्छा संकेत है। वह अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में वापस आ चुका है।”

उसमें जीतने वाली मानसिकता- जो रूट

इसके बाद दिग्गग इंग्लिश बल्लेबाज ने कहा कि “स्टोक्स में खेल जीतने की इच्छा वाली मानसिकता भरी हुई है। हम भाग्यशाली हैं कि वो हमारा लीडर है। मुझे बस ये डर था कि कुछ गंभीर चोटों के बाद वह खेल में आगे नहीं बढ़ पाएंगे, लेकिन अब अपने शरीर पर पूरा भरोसा है। वो जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। स्टोक्स की अपनी शाररिक स्थिति पर अच्छी पकड़ है।”

ये भी पढ़ें: अब है मैनचेस्टर की जंग! आंकड़े डराने वाले, कैसे होगी शुभमन ‘सेना’ की नैय्या पार?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना  है। इस वक्त इंग्लिश टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ आगे चल रही है। इस मुकाबले में जहां इंग्लिश टीम की नजर जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम करने पर होगी। वहीं, शुभमन गिल की टीम इंडिया सीरीज को बराबरी पर लाना चाहेगी।

Joe root said england captain ben stokes doesnt listen to me

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 11:59 AM

Topics:  

  • Ben Stokes
  • IND Vs ENG
  • Joe Root

सम्बंधित ख़बरें

1

ऑस्ट्रेलिया में जो रूट ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में कपिल देव को छोड़ा पीछे

2

इंग्लैंड ने कटाई नाक! बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम ने लगाया ऐसा शर्मनाक दोहरा शतक, हुआ बेड़ा गर्क

3

AUS vs ENG: जो रूट को आउट नहीं कर सके ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज, इंग्लैंड की पहली पारी 334 रनों पर सिमटी

4

स्टार्क को कमिंस-हेडलवुड की कमी ने किया परेशान, गाबा टेस्ट के पहले दिन रूट ने संभाली ENG की पारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.