झारखंड ने SMAT 2025 का खिताब जीतकर रचा इतिहास, ईशान किशन और अनुकूल रॉय ने खेली विस्फोटक पारी
SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल पुणे में खेला गया, जहां बल्लेबाजों के लिए मददगार पिच पर झारखंड ने हरियाणा को हराकर इतिहास रच दिया। कप्तान ईशान किशन का प्रदर्शन शानदार रहा।
- Written By: संजय बिष्ट
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Jharkhand Won SMAT 2025 Title: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में झारखंड ने इतिहास रच दिया। खिताबी मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की। टॉस जीतकर हरियाणा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उसके लिए पूरी तरह गलत साबित हुआ।
That winning feeling! 🥳 Time for celebration in the Jharkhand camp as they win the Syed Mushtaq Ali Trophy for the first time 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/3fGWDCTjoo#SMAT | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/qJB0b2oS0Y — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 18, 2025
ईशान किशन की कप्तानी पारी ने बदला मैच का रुख
पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और विराट सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। ईशान ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। उन्होंने 49 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने फाइनल मुकाबले की दिशा तय कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान
Team India के दो नामी प्लेयर्स को NADA से मिला नोटिस, लगा बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी वजह
खिलाड़ियों के होटल रूम में एंट्री बंद! BCCI का नया फरमान, IPL सीजन के पीक पर आकर क्यों लेना पड़ा ये फैसला
टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर
कुमार कुशाग्र और निचले क्रम का विस्फोट
ईशान किशन के अलावा कुमार कुशाग्र ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की गेंदबाजी की कमर तोड़ दी। कुशाग्र ने सिर्फ 38 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। अंतिम ओवरों में अनुकूल रॉय और रोबिन मिंज ने भी तेजी से रन बटोरे। अनुकूल रॉय ने 20 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए, जबकि रोबिन मिंज ने 14 गेंदों में नाबाद 31 रन जड़ दिए। इन सभी पारियों के दम पर झारखंड ने 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 262 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हरियाणा की ओर से सुमित कुमार, अंशुल कंबोज और सामंत जाखड़ को एक-एक विकेट मिला।
गेंदबाजों ने भी दिखाया दम
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। पहले ओवर में ही विकास सिंह ने दो अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर झारखंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। हालांकि यशवर्धन दलाल ने 22 गेंदों में 53 रन और निशांत सिंधू ने 15 गेंदों में 31 रन बनाकर संघर्ष किया। अंत में सामंत जाखड़ ने 17 गेंदों में 38 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लहराया भारत का झंडा, जर्सी पहनी, India की तरफ से खेला मैच, पड़ोस में हाहाकार
झारखंड पहली बार बना चैंपियन
हरियाणा की पूरी टीम 193 रनों पर सिमट गई और झारखंड ने मुकाबला 69 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रच दिया। ईशान किशन की कप्तानी और टीम के सामूहिक प्रदर्शन ने इस खिताबी जीत को खास बना दिया।
