-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Javagal Srinath Will Be Match Referee For The Wtc Final 2025
WTC Final 2025 में भारत के इस खिलाड़ी को मिली अहम भूमिका, ICC ने जताया भरोसा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए अंपायर और मैच रेफरी की घोषणा कर दी है। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

जवागल श्रीनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)
दुबई: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने अपने-अपने टीम का ऐलान कर दिया है। यह फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप के फाइनल में भले ही भारत की टीम नहीं पहुंच सकी हो, लेकिन भारत के लिए क्रिकेट से जुड़े दो प्रमुख व्यक्ति इसका हिस्सा जरूर होंगे।
आईसीसी ने फाइनल मुकाबले के लिए भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को मैच रेफरी नियुक्त किया है। जबकि नितिन मेनन को इस मुकाबले में चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 सीजन का फाइनल 11 जून से खेला जाएगा। जिसमें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत होगी।
इन्हें बनाया गया मैदानी अंपायर
वहीं इस फाइनल मुकाबले के लिए इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और न्यूजीलैंड के क्रिस गाफाने को मुख्य अंपायर बनाया गया है। ये दोनों अंपायर मैदानी पर मौजूद होंगे। आईसीसी के कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अंपायरिंग कर चुके इंग्लैंड के रिचर्ड केटलबोरो को टीवी अंपायर नियुक्त किया गया। वह डब्ल्यूटीसी 2021 फाइनल में भी इसी भूमिका में थे।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
मेनन 2021 में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल में टीवी अंपायर थे, उन्हें इस मुकाबले के लिए चौथा अंपायर बनाया गया है। इलिंगवर्थ तीनों डब्ल्यूटीसी फाइनल में मैदानी अंपायर के तौर पर इतिहास रचेंगे। भारतीय टीम पहले दो डब्ल्यूटीसी चक्र के फाइनल में पहुंची थी लेकिन दोनों दफा क्रमश: न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की चुनौती पार नहीं कर सकी।
ICC ने मैच अधिकारियों की योग्यता को सराहा
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने नियुक्त अधिकारियों के अनुभव और योग्यता की सराहना की और उनके प्रदर्शन पर भरोसा व्यक्त किया।आईसीसी की विज्ञप्ति में शाह ने कहा कि हमें लॉर्ड्स में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए मैच अधिकारियों की एक अनुभवी टीम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है जो दुनिया भर में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों के प्रतिस्पर्धी दो साल के चक्र का समापन है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऐसी है दोनों टीमें
दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोर्जी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मारक्रम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर)।
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुन्हेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
Javagal srinath will be match referee for the wtc final 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














