Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत को मिला गुड न्यूज, बुमराह खेलेंगे निर्णायक मुकाबला

जसप्रीत बुमराह इस समय आईसीसी टेस्ट गेंदबाज़ों की रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं। मौजूदा सीरीज़ में उन्होंने अब तक दो मैच खेले हैं और शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम के लिए 12 विकेट लिए हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 17, 2025 | 07:33 PM

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मैनचेस्टर: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। यह मुकाबला 23 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक खेला जाएगा। अगर यह मुकाबला भारतीय टीम हारती है तो सीरीज भी हार जाएगी। यह सीरीज का निणार्यक मैच होगा। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग में शामिल किया जा सकता है।

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने गुरुवार (17 जुलाई) को अभ्यास सत्र के बाद यह जानकारी दी। डोशेट ने कहा कि सीरीज का नतीजा इस मैच पर टिका है, इसलिए टीम बुमराह को खिलाने के पक्ष में है। उन्होंने बताया कि बुमराह को आखिरी दो टेस्ट में से किसी एक के लिए चुना गया है और अब जब यह मैच इतना अहम है, तो उन्हें मैदान में उतारा जा सकता है।

लॉर्ड्स टेस्ट के बाद की अफवाहें

सोमवार (14 जुलाई) को जब भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खत्म हुआ, तब कप्तान शुभमन गिल ने चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी। इसके बाद भारत और इंग्लैंड में यह खबर फैल गई कि बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में नहीं खेलेंगे क्योंकि उनका वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs USA: जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्या, बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर दिया ये बड़ा अपडेट

सूर्या का बल्ला चला-सिराज की गेंद ने उगली आग! दोनों ने लिखी ऐसी स्क्रिप्ट कि USA से हारा हुआ मैच जीत गया भारत

वानखेड़े में टीम इंडिया का विजयी आगाज, T20 World Cup 2026 में जीत के साथ की शुरुआत, USA को 29 रन से दी मात

IND vs USA T20 Match Highlight: सूर्यकुमार यादव की दमदार पारी, भारत ने USA के सामने खड़ा किया 161 रन का स्कोर

यह भी पढ़ें: मैनचेस्टर में ऐसा करते ही ऋषभ पंत रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे 61 साल पुराना रिकॉर्ड

दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले भी इस सीरीज़ के दूसरे टेस्ट में इसी कारण से यानी कार्यभार प्रबंधन की वजह से नहीं खेल पाए थे। उस समय ऐसा लग रहा था किबुमराह 31 जुलाई से 4 अगस्त तक द ओवल में होने वाले अंतिम टेस्ट में वापसी करेंगे।

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी में बुमराह का प्रदर्शन

20 से 24 जून तक लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण की अगुवाई की और 24.4 ओवर में 84 रन देकर 5 विकेट लिए। हालांकि, दूसरी पारी में वह किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज़ को आउट नहीं कर पाए। जिसके कारण भारत को पांच विकेटों से हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने एक बार फिर पांच विकेट (27 ओवर में 74 रन देकर 5 विकेट) लिए और दूसरी पारी में 38 रन देकर दो विकेट चटकाए। लेकिन इंग्लैंड में लीड्स की तरह भारत को लॉर्ड्स में भी हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड में बुमराह का टेस्ट रिकॉर्ड

जनवरी 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से बुमराह ने इंग्लैंड में कुल 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 10 उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले हैं। इन 10 टेस्ट मैचों में बुमराह ने 49 बल्लेबाजों को आउट किया है, जो किसी भी भारतीय क्रिकेटर के लिए सबसे ज़्यादा है। इंग्लैंड में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में आया था। उन्होंने 64 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

Jasprit bumrah to play 4th india england test in manchester

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2025 | 07:28 PM

Topics:  

  • England
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Indian Cricket Team
  • Jasprit Bumrah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.