Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जसप्रीत बुमराह का एक और रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले भारत के..

Jasprit Bumrah Completed 100 wickets vs England: जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन को आउट करते ही इंग्लैंड के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट पूरे किए।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 26, 2025 | 05:05 PM

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jasprit Bumrah Complete 100 wicket vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन को आउट करके एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

चौथे दिन के खेल के सुबह के सत्र में डॉसन का विकेट लेने के साथ ही बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ अपने विकेटों की संख्या 100 तक पहुंचा दी। मैनचेस्टर में चल रहा यह मैच बुमराह का इंग्लिश टीम के खिलाफ 29वां मैच है और अब वह कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले और रविंद्र जडेजा के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 100+ विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

गेंदबाज़ मैचों की संख्या विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-विकेट हॉल
रविचंद्रन अश्विन 53 150 6/55 8
रविंद्र जडेजा 58 122 7/48 2
अनिल कुंबले 47 117 7/115 4
कपिल देव 50 113 6/91 4
जसप्रीत बुमराह 29 100 6/19 6

बुमराह ने अब तक इंग्लिश टीम के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में 74 विकेट लिए हैं और सात वनडे मैचों में उन्होंने 17 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया है। बुमराह ने इंग्लैंड खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं और 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।

सम्बंधित ख़बरें

ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने

टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैदान पर उतरने से पहले खिलाड़ियों को दिया जीत का मंत्र

IND vs PAK: दो बदलाव के साथ उतरी भारतीय टीम, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला

इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड

फॉर्मेट मैचों की संख्या विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-विकेट हॉल
टेस्ट 17 74 6/45 5
वनडे 7 17 6/19 1
टी20I 5 9 3/14 —

डॉसन के विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 51 विकेट हो चुके हैं। उन्होंने इसके साथ ही इशांत शर्मा की बराबरी कर ली है। भारत के लिए 311 टेस्ट विकेट लेने वाले इशांत ने इंग्लैंड में कुल 15 टेस्ट (14 इंग्लैंड के विरुद्ध और 1 न्यूज़ीलैंड के विरुद्ध) खेले हैं और 51 बल्लेबाजों को आउट किया है।

यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

बुमराह अब इंग्लैंड में सबसे सफल एशियाई टेस्ट गेंदबाज़ बनने की कोशिश करेंगे। इसके लिए इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मौजूदा मैच में तीन और विकेट लेने होंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड महान पाकिस्तानी गेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम के नाम है। अपने 17 साल के टेस्ट करियर में, अकरम ने इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैच खेले हैं और 53 बल्लेबाज़ों को आउट किया है।

इंग्लैंड में सर्वाधिक टेस्ट विकेट (एशियाई गेंदबाजों द्वारा)

गेंदबाज़ देश मैचों की संख्या विकेट्स सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
वसीम अकरम पाकिस्तान 14 53 6/67
ईशांत शर्मा भारत 15 51 7/74
जसप्रीत बुमराह भारत 12 51 5/64
मोहम्मद आमिर पाकिस्तान 12 49 6/84
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 6 48 9/65

Jasprit bumrah completed 100 wickets vs england and becomes 5th indian to do

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2025 | 04:57 PM

Topics:  

  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Indian Cricket Team
  • Jasprit Bumrah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.