जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, द हंड्रेड में ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने
James Anderson Creates History: जेम्स एंडरसन ने द हंड्रेड में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो इस टूर्नामेंट में विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेम्स एंडरसन (फोटो-सोशल मीडिया)
James Anderson Creates History: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने द हंड्रेड में विकेट लेते ही एक बड़ा इतिहास रच दिया। वो द हंड्रेड में विकेट चटकाने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज तेज गेंदबाज बन गए हैं। जेम्स एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 704 और वनडे में 269 विकेट लेकर करियर को अलविदा कहा है। वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भी गेंदबाज हैं।
जेम्स एंडरसन ने लीड्स के हेडिंग्ले में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ खेले गए द हंड्रेड 2025 के 30वें लीग मैच में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के लिए दो विकेट चटकाए। 6 अगस्त 2025 को द हंड्रेड में डेब्यू करने वाले एंडरसन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ माइकल होगन का रिकॉर्ड तोड़ा। होगन 41 साल और 86 दिन के थे जब उन्होंने 25 अगस्त, 2022 को द हंड्रेड पुरुष प्रतियोगिता में सदर्न ब्रेव के लिए विकेट लिया था।
इमरान ताहिर के नाम भी है रिकॉर्ड
द हंड्रेड पुरुष प्रतियोगिता में विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज का रिकॉर्ड इमरान ताहिर के नाम है। पूर्व साउथ अफ्रीकी स्पिनर ने 43 वर्ष और 145 दिन के उम्र में विकेट चटकाया था। यह कारनामा उन्होंने 2022 के सीजन में बर्मिंघम फीनिक्स के लिए खेलते हुए किया था।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
IND vs ZIM: हरारे में भारतीय गेंदबाजों का कहर, मयंक-प्रिंस की घातक गेंदबाजी, जिम्बाब्वे को 125 पर रोका
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे The Hundred 2026, Star Sports पर भी होगा प्रसारण
द हंड्रेड में विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
| खिलाड़ी का नाम | देश | टीम | उम्र | तारीख |
|---|---|---|---|---|
| इमरान ताहिर | साउथ अफ्रीका | बर्मिंघम फीनिक्स | 43 वर्ष, 145 दिन | 19 अगस्त 2022 |
| जेम्स एंडरसन | इंग्लैंड | मैनचेस्टर ओरिजिनल्स | 43 वर्ष, 27 दिन | 26 अगस्त 2025 |
| माइकल होगन | ऑस्ट्रेलिया | साउदर्न ब्रेव | 41 वर्ष, 86 दिन | 25 अगस्त 2022 |
द हंड्रेड में जेम्स एंडरसन अपने पहले दो मैचों में कोई विकेट नहीं ले पाए थे। लीड्स में खेले गए मुकाबले में छठी गेंद पर एंडरसन ने डेविड मलान में को आउट करते अपने विकेट का खाता खोला। इसके बाद तीसरे नंबर के बल्लेबाज डैन लॉरेंस को एलबीडब्ल्यू आउट करके अपना दूसरा विकेट लिया। उन्होंने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: अश्विन का IPL को बाय-बाय, ट्रेड का खेल-यूट्यूब चैनल या फिर CSK से मतभेद, क्या है असली दास्तां?
Jimmy Anderson gets two wickets in his first 10 balls! 🤯#TheHundred | #RoadToTheEliminator pic.twitter.com/ZDzZuNqJ9d — The Hundred (@thehundred) August 26, 2025
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की शानदार जीत
मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को हराया। पहले गेंदबाजी करते हुए ओरिजिनल्स ने नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को 100 गेंदों में 139/8 के स्कोर पर रोक दिया। गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत सुपरचार्जर्स बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने जोस बटलर की तूफानी पारी की बदौलत सिर्फ 84 गेंदों में ही 140 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। बटलर ने मात्र 37 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्होंने रचिन रवींद्र (23 गेंदों में नाबाद 47 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 99 रनों की अहम साझेदारी की।
