Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, JioHotstar पर लाइव देख सकेंगे The Hundred 2026, Star Sports पर भी होगा प्रसारण

JioStar ने इंग्लैंड की लोकप्रिय क्रिकेट लीग The Hundred 2026 के भारत में टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्ट के एक्सक्लूसिव राइट्स हासिल कर लिए हैं। जिसके बाद अब JioHotstar पर दर्शक इसे देख सकते है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 21, 2026 | 08:18 PM

The Hundred 2026 (Source. The Hundred)

Follow Us
Follow Us:

The Hundred 2026 In JioHotstar: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए शानदार खबर आ गई है। बता दें कि JioStar ने इंग्लैंड की लोकप्रिय क्रिकेट लीग The Hundred 2026 के भारत में टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्ट के एक्सक्लूसिव राइट्स हासिल कर लिए हैं। जिसका सीधा मतलब है कि अब इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे जबकि टीवी दर्शक इन्हें Star Sports Network पर देख सकते है। बता दें कि कंपनी ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है।

वहीं इससे पहले भारत में The Hundred के प्रसारण अधिकार Sony Pictures Networks India के पास थे। लेकिन अब JioStar ने पुरुष और महिला दोनों प्रतियोगिताओं के मीडिया राइट्स अपने नाम कर लिए हैं। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह सौदा भारत के डिजिटल स्पोर्ट्स मार्केट में JioStar की पकड़ को और मजबूत करेगा।

JioStar के लिए क्यों खास है यह डील?

पिछले कुछ सालों में देखा जा रहा था कि JioStar लगातार अपने स्पोर्ट्स कंटेंट का विस्तार कर रहा है। जिसमें कंपनी के पास पहले से IPL, कई ICC टूर्नामेंट, Formula One और यूरोप की प्रमुख फुटबॉल लीगों के प्रसारण अधिकार मौजूद हैं। वहीं अब The Hundred के जुड़ने से उसका स्पोर्ट्स पोर्टफोलियो और भी मजबूत हो गया है। इसके साथ ही JioStar के स्पोर्ट्स राइट्स एंड इनोवेशन प्रमुख प्रशांत खन्ना ने कहा कि “The Hundred दुनिया की सबसे अलग और आधुनिक क्रिकेट लीगों में से एक है। इसमें दुनिया के बड़े खिलाड़ियों के साथ भारतीय क्रिकेटरों की मौजूदगी भारतीय दर्शकों के बीच इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता को और बढ़ाएगी।”

सम्बंधित ख़बरें

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह

AI ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब Software Engineer नहीं, Electrician बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल

अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान

iPhone 18 Pro की कीमत उड़ा सकती है होश, 2nm A20 Pro चिप और AI फीचर्स के साथ सितंबर 2026 में होगी एंट्री

68 मैचों का मिलेगा पूरा रोमांच

देखा जा रहा है कि इस बार The Hundred 2026 में कुल 68 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच मोबाइल, स्मार्ट टीवी और अन्य डिजिटल डिवाइस पर JioHotstar के जरिए लाइव देखे जा सकेंगे। वहीं टीवी दर्शकों के लिए हर मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports चैनलों पर किया जाएगा।

ये भी पढ़े: अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान

21 जुलाई से शुरू होगा टूर्नामेंट

जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से आयोजित The Hundred का छठा सीजन 21 जुलाई से शुरू होगा। पहले दिन The Oval में डबल-हेडर मुकाबले खेले जाएंगे जबकि फाइनल 16 अगस्त को ऐतिहासिक Lord’s मैदान पर होगा। इसमें द्यान देने वाली बात यह है कि The Hundred की शुरुआत 2021 में हुई थी। यह क्रिकेट का तेज और रोमांचक फॉर्मेट है जिसमें प्रत्येक टीम सिर्फ 100 गेंदें खेलती है।

इसका उद्देश्य युवा दर्शकों और नए क्रिकेट प्रशंसकों को खेल से जोड़ना है। लीग में 8 शहरों की फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं और दुनिया के कई स्टार पुरुष व महिला क्रिकेटर इसमें खेलते हैं। ऐसे में भारतीय दर्शकों के लिए अब इस टूर्नामेंट का रोमांच पहले से कहीं अधिक आसान और सुलभ होने वाला है।

Watch the hundred 2026 live on jiohotstar and star sports

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 08:18 PM

Topics:  

  • Jio Hotstar
  • Tech News
  • The Hundred tournament

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.