इतिहास रचने के बाद दहाड़ उठा इटली! पहली जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जो हुआ, उसे देख दंग रह जाएगी दुनिया- VIDEO
Italy vs Nepal: टी20 विश्व कप 2026 के मैच नंबर 17 में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। जीत के बाद टीम ने खास अंदाज में जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
नेपाल को हराने के बाद जीत का जश्न मनाती इटली क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Italy’s team celebrates wildly after defeating Nepal: 12 फरवरी को खेले गए मुकाबले में इटली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 10 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए इटली के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और नेपाल को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शुरुआत से ही नेपाली बल्लेबाज दबाव में नजर आए और टीम को मजबूत शुरुआत नहीं मिल सकी।
सलामी बल्लेबाज कुशल भुरटेल 10 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आसिफ शेख ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए रोहित पौडेल ने 14 गेंदों में 23 रन की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। नेपाल की ओर से सबसे बड़ी पारी आरिफ शेख ने खेली, जिन्होंने 24 गेंदों में 27 रन बनाए। हालांकि, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण नेपाल की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
सलामी जोड़ी ने दिलाई आसान जीत
124 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और बिना कोई विकेट गंवाए 12.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इटली की जीत में सलामी बल्लेबाजों की अहम भूमिका रही। जस्टिन मोस्का ने नाबाद 44 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके साथ एंथोनी मोस्का ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेली। एंथोनी ने अपनी पारी में 3 चौके और 6 छक्के लगाए। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने नेपाली गेंदबाज बेअसर नजर आए और इटली ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में खास जश्न
इस दमदार जीत के बाद इटली की टीम ने ड्रेसिंग रूम में अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। सभी खिलाड़ी एक साथ इकट्ठा हुए और बैट उठाकर गाना गाते नजर आए। जश्न के दौरान खिलाड़ी बैट को जमीन पर पीटते हुए टीम की जीत का उत्सव मनाते दिखे। इस पूरे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी टीम जोश और उत्साह से भरी नजर आ रही है। बाद में खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का हौसला भी बढ़ाया और जीत की खुशी साझा की।
🇮🇹 Italy team after their historic first World Cup victory 🏏 This win means the world to them 🥹 A huge moment for Italian cricket👏 📸 Federazione Cricket Italiana #ItalyCricket #AssociateCricket #CricketEverywhere pic.twitter.com/RKGkYe6Zs8 — Associate Chronicles (@AssociateChrons) February 12, 2026
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नामीबिया पस्त, टीम इंडिया मस्त, सूर्या के धुरंधरों की शानदार जीत के बाद सुपर-8 में जगह लगभग पक्की
नेपाल पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद इटली का अगला मुकाबला 16 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में खेला जाएगा। टीम इस जीत से उत्साहित है और अगले मैच में भी इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। क्रिकेट प्रशंसकों की नजर अब इस मुकाबले पर टिकी हुई है, जहां इटली की टीम एक और मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
