-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ishan Kishan Pip Shubman Gill To The Spot In T20 World Cup Team
शुभमन की वजह से ईशान को मिला अभयदान, गिल ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी; जानें कैसे हुआ उलटफेर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India T20 World Cup 2026 Squad: टी20 वर्ल्ड कप में शुभमन गिल की जगह ईशान किशन को शामिल किया गया है। शुभमन को पर्याप्त मौके मिले लेकिन वो उसे भुनाने में कामयाब नहीं हो पाए। ईशान किशन ने बाजी मार ली।

Ishan Kishan pip Shubman Gill to the spot: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम से शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया है। वहीं उनके जगह ओपनर के रूप में ईशान किशन को शामिल किया गया है। ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाकर अपनी टीम को विजेता बना दिया। जिसके बाद ईशान की चर्चा चारों तरफ चलने लगी। वहीं शुभमन गिल की खराब फॉर्म ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।
जब से गिल ने T20I में वापसी की है, तब से उनका फॉर्म भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय रहा, क्योंकि लगातार मौके मिलने के बावजूद शुभमन के बल्ले से रन नहीं निकले। वापसी के बाद से उन्होंने कुल 15 पारियां खेली। लेकिन एक भी अर्धशतक नहीं बना सके। उनका सबसे बड़ा स्कोर 47 रन रहा। शुभमन गिल मिले मौके को भुना नहीं पाए और अपने ही पैर पर उन्होंने कुल्हाड़ी मार ली।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान का ऐतिहासिक प्रदर्शन
ईशान किशन के लिए पिछला कुछ समय किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा। करीब दो साल तक टीम इंडिया से बाहर रहने और कई विवादों का सामना करने के बाद, ईशान किशन ने आखिरकार अपनी काबिलियत के दम पर सीनियर टीम में वापसी कर ली है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में अपनी कप्तानी में झारखंड को ऐतिहासिक जीत दिलाने का इनाम उन्हें न्यूजीलैंड दौरे और आगामी टी-20 विश्व कप की टीम में चयन के रूप में मिला है। ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 पारियों में 517 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
यह भी पढ़ें: 22 गेंदों में पलटी संजू सैमसन की किस्मत, टी-20 वर्ल्ड कप में मिली जगह; गिल को लगा दोहरा झटका
ईशान किशन ने शुभमन गिल और जितेश शर्मा को छोड़ा पीछे
ईशान किशन की वापसी ने टीम के समीकरणों को दिलचस्प बना दिया है। मौजूदा समय में शुभमन गिल और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के बावजूद ईशान ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग स्किल्स से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। किशन ने स्पष्ट किया कि अब वह किसी उम्मीद में नहीं रहते, बल्कि सिर्फ प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा, “निराशा आपको एक कदम पीछे ले जाएगी, खुद पर विश्वास रखें और कड़ी मेहनत करते रहें।”
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
Ishan kishan pip shubman gill to the spot in t20 world cup team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMजून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














