T20 World Cup 2026 से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, ईशान किशन हुए चोटिल
Ishan Kishan Is Not Playing 4th T20I: ईशान किशन चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। अब देखना होगा कि वर्ल्ड कप 2026 से पहले वो फिट हो पाते हैं या नहीं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)
Ishan Kishan Injured: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप से केवल एक सप्ताह पहले ईशान किशन को चोट लग गई, जिससे भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है कि क्या वह टूर्नामेंट तक फिट हो पाएंगे। ईशान को हल्की चोट लगी है और इसी वजह से वह इस मुकाबले में खेल नहीं रहे। पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान लगी चोट ने उन्हें आज के मुकाबले से बाहर कर दिया। ईशान की जगह आज के मुकाबले में अर्शदीप को शामिल किया गया है।
टॉस जीतने के बाद सूर्या ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्या ने कहा, “कल ट्रेनिंग में बहुत ज्यादा ओस थी। हम चाहते हैं कि टीम अच्छी आदतें दोहराते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन करे। ईशान किशन को थोड़ी चोट है, उनकी जगह अर्शदीप सिंह खेल रहे हैं।” दूसरी ओर, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि ओस पहले ही पड़ चुकी है। हम चाहते हैं कि टीम ज्यादा रन बनाए। यह पिच अच्छी है। लॉकी, ब्रेसवेल अभी भी बाहर हैं और एलन अभी तक नहीं आए हैं। काइल जैमीसन के स्थान पर जैक फॉल्क्स को प्लेइंग इलेवन में स्थान दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान कहा- भारत के लिए खेल चुका हूं, अब कुछ साबित नहीं करना…
SL vs IND: 11 साल से श्रीलंका में अजेय है टीम इंडिया, अब WTC में बड़ी छलांग लगाने का मौका
भारत के ये खिलाड़ी है चोटिल
टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में भारत के तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर के बाद अब ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। तिलक वर्मा की हाल में ही स्टिकुलर टॉर्शन सर्जरी हुई है। जिससे अब वो पूरी तरह से उबर गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में खेलते दिखेंगे। वहीं वाशिंगटन सुंदर के फिटनेस को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और अब ईशान किशन भी चोटिल हो गए हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप के दौरान भारत को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: LIVE IND Vs NZ 4th T20 Live Score: न्यूजीलैंड की तूफानी बल्लेबाजी, 5 ओवर से पहले पार किया 50 रन का आंकड़ा
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
