‘सोशल मीडिया छोड़, खेल पर ध्यान दे…’, 3 बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक को कोच गंभीर से मिली थी ये सलाह
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैचों में अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार डक पर आउट हुए थे। इस मुश्किल दौर में कोच गौतम गंभीर ने युवा खिलाड़ी का जमकर हौसला बढ़ाया।
- Written By: संजय बिष्ट
कोच गौतम गंभीर और अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Gautam Gambhir advice to Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए काफी मुश्किल रही थी। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में वह लगातार तीन बार शून्य पर आउट हो गए थे। इस खराब फॉर्म की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का सामना भी करना पड़ा। हालांकि टीम मैनेजमेंट और कप्तान का भरोसा उन पर कायम रहा। यही वजह रही कि उन्हें फाइनल तक टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता रहा और आखिरकार उन्होंने अहम मुकाबलों में शानदार वापसी की।
कप्तान और कोच ने बनाए रखा भरोसा
लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट होने के बाद किसी भी खिलाड़ी के लिए आत्मविश्वास बनाए रखना आसान नहीं होता। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा पर पूरा भरोसा दिखाया। टीम के सीनियर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी इस मुश्किल दौर में उनका हौसला बढ़ाया। टीम मैनेजमेंट का मानना था कि अभिषेक में मैच जिताने की क्षमता है, इसलिए उन्हें लगातार मौके दिए गए। इसी भरोसे का असर बाद के मैचों में देखने को मिला।
सोशल मीडिया से दूर रहने की दी सलाह
लगातार फ्लॉप होने के बाद अभिषेक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पांड्या ने उन्हें एक खास सलाह दी, जिसने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद की। अभिषेक ने हाल ही में एक बातचीत में इस बारे में खुलकर बताया।
सम्बंधित ख़बरें
बीच IPL हैदराबाद ने वैभव सूर्यवंशी के दोस्त को टीम में किया शामिल, जानें कौन हैं आरएस अंबरीश
श्रीलंका के क्रिकेटरों की शर्मनाक हरकत! नहाते हुए महिलाओं का बनाया वीडियो, अंडर-19 के 2 खिलाड़ी गिरफ्तार
क्या GT के खिलाफ विराट कोहली ने ‘लांघी लक्षमण रेखा’? अंपायर से हुई तगड़ी बहस, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
GT vs RCB: अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने RCB को 4 विकेट से हराया, GT की जीत में गेंदबाजों ने निभाई अहम भूमिका
अभिषेक ने कहा- “धीरे-धीरे इसकी आदत पड़ जाती है। लेकिन आलोचना होने पर बुरा तो लगता ही है। भारत में ऐसा होना आम बात है क्योंकि लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें होती हैं। तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद, सूर्या, जीजी सर और हार्दिक पांड्या मेरे पास आए और बोले, ‘फोन पकड़ो, अभी के अभी सोशल मीडिया हटाओ।”
इसके आगे सलामी बल्लेबाज ने कहा कि “दूसरे शून्य के बाद मैंने सबसे पहले यही किया। इससे मुझे थोड़ी मदद मिली। मुझे लोगों से बहुत सारे सुझाव और टिप्पणियां मिल रही थीं। एक क्रिकेटर का जीवन ऐसा ही होता है। आपको सुनना पड़ता है और आपकी आलोचना भी होगी। आप बस सुन सकते हैं और अनदेखा कर सकते हैं।”
ये भी पढ़ें: आरसीबी के पास CSK और MI को पछाड़ने का मौका, बस करना होगा ये काम
फाइनल में खेली मैच जिताऊ पारी
शुरुआती मैचों में फ्लॉप रहने के बाद अभिषेक शर्मा ने शानदार वापसी की। उन्होंने सुपर 8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रनों की अहम पारी खेली, जिससे उनका आत्मविश्वास वापस लौटा। इसके बाद फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 52 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रन से जीत हासिल करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया।
