- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Irfan Pathan Attended The Launching Event Of Epic Victory Cricket League Raised Voice For Kashmiri Players
IPL 2025 के बीच शुरू हुई नई लीग, लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुए इरफान पठान
EVCL 2025: आईपीएल के बीच एक नए लीग का शुभारंभ हुआ है। भारत के नए लीग का नाम है एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल), जिसके लॉन्चिंग इवेंट में भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी पहुंचे थे।
- Written By: मृणाल पाठक

इरफान पठान (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: मौजूदा समय में भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 खेला जा रहा है। जहां 10 टीमें एक-दूससे खिताब के लिए जंग लड़ रही है। इसी बीच अब एक और नए लीग का शुभारंभ हुआ। इस लीग के लॉन्चिंग इवेंट में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेट इरफान पठान भी मौजूद रहे।
भारत के नए लीग का नाम है एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (ईवीसीएल), जिसके शुभारंभ में इरफान पठान भी पहुंचे थे। जहां, उन्होंने कश्मीरी खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की भी बात कही और उनके लिए आवाज भी उठाई। उन्होंने ये बातें श्रीनगर से की है।
दरअसल, कश्मीर के बहुत कम क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर पाए हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने कश्मीर के युवाओं के लिए आवाज उठाई है। गुरुवार को होटल रेडिसन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं में क्रिकेट के प्रति बेजोड़ जुनून है, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने के लिए लगातार अवसर और बुनियादी ढांचे की कमी है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
IPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में इरफान पठान ने कहा, “मैंने खुद देखा है कि कुपवाड़ा का एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज, बारामुल्ला के लड़के, इन खिलाड़ियों में उनमें आग है, लेकिन जो कमी है वो ये है कि एक्सपोजर और उचित प्रशिक्षण उन्हें नहीं मिल पा रहा है।”
एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग में रिटायर्ड रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। कुछ दिन पहले भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने नोएडा में इस लीग के शुभारंभ पर उत्साह जताया था। प्रवीण कुमार इस आगामी लीग में मेंटर की भूमिका में भी नजर आएंगे।
इसके साथ ही इरफान ने कहा कि ईवीसीएल जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों के युवा खिलाड़ियों के लिए एक बेहद जरूरी मंच मुहैया कराएगा। उन्होंने कहा कि लीग में उभरती प्रतिभाओं और अनुभवी घरेलू खिलाड़ियों का मिश्रण होगा, जो सीखने और मार्गदर्शन का अवसर प्रदान करेगा।
इरफान पठान ने आगे कहा, “यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं है, यह जीवन बदलने वाला मंच होगा। कई जिले अभी भी मैटिंग विकेट पर खेलते हैं। अगर हम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं, तो अब टर्फ विकेट तैयार करने का समय आ गया है।”
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि इरफान पठान को आईपीएल 2025 की कमेंट्री टीम से हटा दिया गया था। उन पर आरोप लगा था कि वह खिलाड़ियों पर निजी तौर पर कमेंट करते हैं। जिसके बाद वह अब खुद का यूट्यूब चला रहे हैं।
Irfan pathan attended the launching event of epic victory cricket league raised voice for kashmiri players
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM












