Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 Points Table: हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत, अंकतालिका का बदला समीकरण; ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा बदलाव

IPL 2026 Updated Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। इस जीत के बाद हैदराबाद को अंकतालिका में काफी फायदा हुआ है। आइए जानते हैं कौन है टॉप-4 पर।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 22, 2026 | 01:41 PM

सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। जिसमें हैदराबाद की टीम ने 47 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही हैदराबाद की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी। इसके साथ ही पॉइटंस टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

पंजाब की टीम पहले स्थान पर

एसआरएच-डीसी मुकाबले के बाद आइए देखते हैं कि अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है। पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंक के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

सम्बंधित ख़बरें

Heinrich Klaasen ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया तीसरे बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

LSG vs RR: लखनऊ का सामना राजस्थान से, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा रहा है भारी; पिच से किसे मिलेगी मदद

हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH

यह भी पढ़ें: Heinrich Klaasen ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया तीसरे बल्लेबाज बने

गुजरात टाइटंस 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे, मुंबई इंडियंस 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें,चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।
समान अंक के बावजूद कई टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

क्रम टीम मैच (P) जीत (W) हार (L) नो रिजल्ट (NR) अंक (Pts) नेट रन रेट (NRR)
1 Punjab Kings 6 5 0 1 11 +1.420
2 Royal Challengers Bengaluru 6 4 2 0 8 +1.171
3 Sunrisers Hyderabad 7 4 3 0 8 +0.820
4 Rajasthan Royals 6 4 2 0 8 +0.599
5 Delhi Capitals 6 3 3 0 6 -0.130
6 Gujarat Titans 6 3 3 0 6 -0.821
7 Mumbai Indians 6 2 4 0 4 +0.067
8 Chennai Super Kings 6 2 4 0 4 -0.780
9 Lucknow Super Giants 6 2 4 0 4 -1.173
10 Kolkata Knight Riders 7 1 5 1 3 -0.879

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?

एसआरएच-डीसी मैच के बाद ऑरेंज कैप हैदराबाद के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास चली गई है। अभिषेक ने मैच में 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक के 7 मैचों की 7 पारियों में 323 रन हो गए हैं। अभिषेक ने अपनी ही टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ ऑरेंज कैप हासिल किया। पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

Ipl 2026 updated points table after srh vs dc match no 31 orange and purple cap

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 01:40 PM

Topics:  

  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.