IPL 2026: कन्फर्म हुई टूर्नामेंट की डेट, जानिए कब से शुरू होगा क्रिकेट का धूम-धड़ाका
IPL 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होगा, जैसा कि ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने रविवार को कन्फर्म किया। यह अनाउंसमेंट ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले की गई।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
आईपीएल ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026 Start Date Confirmed: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के दौरान आईपीएल 2026 को लेकर एक बड़ी घोषणा कर दी गई है। आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इसकी जानकारी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने दी है। स्टार स्पोर्ट्स ने कन्फर्म किया है कि आईपीएल 2026 का मुकाबला 28 मार्च से शुरू होगा।
आईपीएल की शुरुआत की घोषणा भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले की गई। हालांकि, IPL 2026 के मैच फिक्स्चर अभी तक आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किए गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) डिफेंडिंग चैंपियन हैं, जिन्होंने पिछले साल के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
🚨 Announcement 🚨 Get ready! #TATAIPL2026 is all set to start from the 28th of MARCH! pic.twitter.com/RF4Ixvo1J5 — Star Sports (@StarSportsIndia) March 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने पर गुस्से में सुनील गावस्कर, BCCI को सरेआम सुनाई खरी-खोटी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
फिक्स्चर में देरी के पीछे चुनाव और सुरक्षा मुद्दे
BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि कई राज्यों में चुनाव शेड्यूल और वोट-काउंटिंग की तारीखों के कारण IPL के शेड्यूल की योजना बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। पोलिंग ड्यूटी के समय मैच होने से सुरक्षा पर असर पड़ सकता है, जिससे वेन्यू और टीम ट्रैवल प्लान में बदलाव करना पड़ सकता है। बोर्ड तारीखों को फाइनल करने से पहले संबंधित अधिकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है।
RCB के होम गेम्स और स्टेडियम
इस महीने की शुरुआत में कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने घोषणा करते हुए कहा कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल 2026 में आरसीबी के पांच होम मैचों की मेज़बानी करेगा। इसके अलावा, स्टेडियम टूर्नामेंट का फाइनल और एक प्ले-ऑफ मैच भी होस्ट करेगा। आरसीबी के बाकी दो होम मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup Final के बीच पृथ्वी शॉ ने की सगाई, आकृति अग्रवाल को लंबे समय से कर रहे थे डेट
आरसीबी ने बेंगलुरु में मैच होस्ट करने के लिए कर्नाटक सरकार, KSCA और कर्नाटक पुलिस का धन्यवाद दिया। बयान में कहा गया कि इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर प्रयास किए गए, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन अपने अधिकांश होम गेम्स अपने होम ग्राउंड पर खेल सकें।
पिछले साल की घटना का असर
पिछले साल जून से एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट बंद है, क्योंकि IPL 2025 के RCB टाइटल सेलिब्रेशन के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। इस घटना के बाद सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और कड़ा किया गया है, ताकि इस साल कोई समस्या न हो।
