बीच मैदान टिम डेविड ने दिखाई ‘गुंडागर्दी’! अंपायर से भिड़े और छीन ली गेंद, देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो
Tim David: आईपीएल में आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस मैच में टिम डेविड की एक हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अंपायर के साथ उनका व्यवहार नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टिम डेविड अंपायर के सामने बॉल चेक करते हुए (फोटो- सोशल मीडिया)
Tim David checking ball in Front of Umpire: आईपीएल 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने शानदार जीत दर्ज की। यह मैच सिर्फ रोमांचक प्रदर्शन के लिए ही नहीं, बल्कि एक विवादित घटना के कारण भी चर्चा में आ गया है। आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड की एक हरकत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिस पर अब सवाल उठने लगे हैं।
अंपायर के साथ विवाद ने बढ़ाई हलचल
मैच के दौरान जब आरसीबी बल्लेबाजी कर रही थी, तभी गेंद की स्थिति को लेकर संदेह पैदा हुआ। ऐसे में अंपायर की जिम्मेदारी होती है कि वह गेंद की जांच करें और जरूरत पड़ने पर उसे बदलें। लेकिन इस दौरान टिम डेविड ने खुद ही गेंद को उठाकर हवा में उछालते हुए उसकी जांच करनी शुरू कर दी। मामला तब और बढ़ गया जब अंपायर के बार-बार मांगने के बावजूद उन्होंने गेंद वापस नहीं सौंपी।
Casual inspection from Tim David after absolute destruction 🔥🥶#IPLRivalryWeek 2026 👉 #MIvRCB | LIVE NOW 👉https://t.co/gLbf9ggQbu | #TATAIPL pic.twitter.com/OumaLMDlYF — Star Sports (@StarSportsIndia) April 12, 2026
क्रिकेट के नियमों के अनुसार कोई भी खिलाड़ी अंपायर के काम में बाधा नहीं डाल सकता। खिलाड़ी केवल गेंद बदलने की अपील कर सकते हैं, लेकिन फैसला अंपायर का ही होता है। ऐसे में डेविड की यह हरकत नियमों के उल्लंघन के दायरे में आ सकती है और इस पर बोर्ड सख्त रुख अपना सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
आरसीबी के बल्लेबाजों का धमाकेदार प्रदर्शन
विवाद के बीच आरसीबी के बल्लेबाजों ने मैदान पर शानदार खेल दिखाया। टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिल सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली। वहीं विराट कोहली ने भी 38 गेंदों में 50 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में 53 रन ठोक दिए, जिसमें 5 शानदार छक्के शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की कप्तान पर भड़के पूर्व दिग्गज ने आगबबूला होकर कहा- ऐसा देख मेरा तो सिर घूमने लग गया
टिम डेविड की तेज पारी भी चर्चा में
अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरे टिम डेविड ने भी तेजी से रन बटोरे। उन्होंने 16 गेंदों में 34 रन बनाए और टीम के स्कोर को 240 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि उनकी इस तेज पारी से ज्यादा चर्चा उनकी विवादित हरकत की हो रही है।
