रजत पाटीदार और फिल सॉल्ट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मुंबई इंडियंस के घर में घुसकर RCB ने जीता मुकाबला, रजत पाटीदार और फिल साल्ट के सामने फेल हुए MI के गेंदबाज

MI vs RCB: मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से करारी शिकस्त दी। बल्लेबाजी में बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट, विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

MI vs RCB 20th Match IPL 2026 Match Highlight: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 20वां मुकाबला वानखेड़े में खेला गया। ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुआ, जिसमें आरसीबी ने MI को 18 रन से करारी शिकस्त दी। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बेगंलुरु को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने मुंबई के सामने 241 रन का पहाड़नुमा टारगेट खड़ा कर दिया। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन बना सकी। इस हिसाब से इस मुकाबले को आरसीबी ने 18 रन से अपने नाम कर लिया है।

आरसीबी के बल्लेबाजों ने दिखाया दम

कुल मिलाकर आरसीबी की इस बड़ी पारी में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन की पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दी। उनके साथ फिल साल्ट ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 36 गेंदों में 78 रन बनाए, जो टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने भी आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 20 गेंदों में 53 रन जड़ दिए। इन तीनों की शानदार बल्लेबाजी ने आरसीबी को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। पारी के अंत में टिम डेविड ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को और मजबूत किया। उन्होंने 16 गेंदों में 34 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा। उनकी इस छोटी लेकिन प्रभावी पारी ने आरसीबी को 240 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस के गेंदबाज इस मुकाबले में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सके। टीम के लिए ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पांड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला, लेकिन कोई भी गेंदबाज आरसीबी के बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका।

शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारी नहीं आई MI के काम

मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में शुरुआती चार बल्लेबाजा बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे। रियान रिकल्टन ने 37 तो रोहित शर्मा 19 रन पर रिटायर हर्ट हो गए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने 33 तो तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन पर आउट हुए। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए। अंत में शेरफेन रदरफोर्ड ने अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो टीम को जीत की दहलीज तक न पहुंचा सके। उन्होंने 31 गेंदों का सामना करते हुए 200+ की स्ट्राइक रेट के साथ 71 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, 8 रन बनाकर मिचेल सेंटनर नाबाद रहे।

आरसीबी के लिए इस मुकाबले में गेंदबाजों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। क्रुणाल पांड्या ने काफी किफायती गेंदबजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 26 रन खर्च कर 1 विकेट चटकाया। वहीं, सुयश शर्मा को 2 विकेट मिले। इसके अलावा जैकब डफी और रासिक सलाम डार ने मुंबई इंडियंस के 1-1 बल्लेबाज को पवेलियन भेजने का काम किया।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं