चेन्नई को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची SRH, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी पक्का, अब इन 5 टीमों के बीच होगी जंग
IPL 2026 Playoff Qualifiers: आईपीएल 2026 में RCB के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने भी प्लेऑफ का टिकट पक्का कर लिया है। अब चौथे स्थान के लिए पांच टीमों के बीच कड़ा मुकाबला है।
- Written By: अक्षय साहू
चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद (सोर्स- सोशल मीडिया)
IPL 2026 SRH Qualify for Playoffs: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी है। इस साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। वहीं सोमवार को हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अंक तालिका का पूरा समीकरण बदल दिया। हैदराबाद ने न सिर्फ अपना प्लेऑफ टिकट पक्का किया, बल्कि गुजरात टाइटंस के लिए भी अंतिम चार का रास्ता साफ कर दिया।
फिलहाल आरसीबी 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खाते में 16-16 अंक हैं और दोनों टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। अब सिर्फ एक स्थान के लिए कई टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
चेन्नई के खिलाफ चमके ईशान किशन
सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी थीं। टॉस जीतकर चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डेवाल्ड ब्रेविस की 44 रन की पारी की बदौलत चेन्नई ने 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: शतकवीर ईशान किशन वनडे फॉर्मेट में वापसी पर बेहद खुश, कहा- जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस हो रहा
खेल के मैदान में अफगानिस्तान की दुर्गति! भारत ने 170 रनों से हराया, झेली ODI इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी शिकस्त
इकाना में महाधमाका: एक ही ओवर में गिल और ईशान किशन ने जड़ा शतक, बिलाल सामी के ओवर में रचा इतिहास
नए सिक्सर किंग वैभव सूर्यवंशी ने खोला अपनी कामयाबी का राज, जानिए गेंदबाजों के खिलाफ ‘Baby Boss’ का पूरा प्लॉन?
इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी टीम की जीत की सबसे बड़ी वजह बनी। इस जीत के साथ हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली, जबकि चेन्नई की राह मुश्किल हो गई।
हैदराबाद और गुजरात का प्लेऑफ टिकट पक्का
13 मैचों के बाद हैदराबाद के 16 अंक हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के भी इतने ही अंक हैं। हैदराबाद की जीत के बाद यह तय हो गया कि अब कोई दूसरी टीम 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी, जिससे गुजरात को भी प्लेऑफ का टिकट मिल गया। दोनों टीमों के पास अब अपना आखिरी मुकाबला जीतकर 18 अंक तक पहुंचने का मौका है।
यह भी पढ़ें- चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
आखिरी सीट के लिए होगी कड़ी टक्कर
वहीं प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी दौड़ में बने हुए हैं। पंजाब के 13 अंक हैं, जबकि चेन्नई, राजस्थान और दिल्ली के 12-12 अंक हैं। राजस्थान के पास अभी दो मैच बाकी हैं, जबकि चेन्नई और दिल्ली को एक-एक मुकाबला खेलना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चौथी टीम कौन बनती है।
