Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 Mini Auction के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन, कई बड़े सितारे रेस में शामिल

IPL 2026 Mini Auction Registration: IPL 2026 मिनी-ऑक्शन के लिए 1,355 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। शाकिब, रचिन, ग्रीन जैसे नाम शामिल हैं। टीमों के पास 237.55 करोड़ का पर्स और 77 स्लॉट उपलब्ध हैं।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 02, 2025 | 06:45 AM

आईपीएल ऑक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Players Registered for IPL 2026 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी-ऑक्शन के लिए इस बार 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्टर्ड किया है। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। इस ऑक्शन के लिए कुल 1355 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसमें भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट है।

इस ऑक्शन लिस्ट में भारतीय नामों में मयंक अग्रवाल, केएस भरत, राहुल चाहर, रवि बिश्नोई, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, सरफ़राज़ खान, शिवम मावी, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया, कुलदीप सेन, पृथ्वी शॉ, राहुल त्रिपाठी, संदीप वॉरियर और उमेश यादव जैसे बड़े नाम शामिल है। वहीं इस लिस्ट में सिर्फ दो खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। जिसमें एक रवि विश्नोई और दूसरा वेंकटेश अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। ।

14 देशों के खिलाड़ियों ने किया रजिस्ट्रेशन

वहीं विदेशी खिलाड़ियों की बात करें, तो कुल 14 देशों के विदेशी खिलाड़ी ने नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन, मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ इस बार भी खरीददारों का ध्यान खींच सकते हैं। इंग्लैंड के जेमी स्मिथ, जॉनी बेयरस्टो, न्यूज़ीलैंड के रचिन रवींद्र, श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और मथीशा पथिराना भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BAN vs NZ: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ODI और T20 सीरीज का हुआ ऐलान, 17 अप्रैल को खेला जाएगा पहला मैच

ODI World Cup 2027: वेस्टइंडीज की टेंशन बढ़ी, पाकिस्तान की हार ने बांग्लादेश के लिए खोला वर्ल्ड कप का रास्ता

कोलकाता नाइट राइडर्स का जोखिम भरा दांव! हर्षित राणा और मथीशा पथिराना के रिप्लेसमेंट का नहीं होगा ऐलान

सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स को किया सावधान, पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने पर दिया ये बड़ा बयान

विदेशी खिलाड़ियों में 43 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के उच्चतम बेस प्राइस वाले स्लैब में रखा है। इनमें ग्रीन, स्टीव स्मिथ, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, लियाम लिविंगस्टोन, डेरिल मिचेल, एनरिक नोर्खिया, महीशा तीक्षणा और हसरंगा जैसे बड़े नाम हैं।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का धाकड़ खिलाड़ी वापसी को तैयार! फिटनेस टेस्ट पास, जल्द बनेगा प्लेइंग XI का हिस्सा

कुछ खास एंट्रीज़ भी इस बार चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। पूर्व केकेआर और एसआरएच स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने खुद को 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर रजिस्टर किया है, जबकि न्यूज़ीलैंड के युवा लेग-स्पिनर आदित्य अशोक 75 लाख रुपये के रिज़र्व प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरेंगे। इसी लिस्ट में एक अनोखी एंट्री मलेशिया से भी हुई है। भारत में जन्मे ऑलराउंडर वीरनदीप सिंह, जिन्होंने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा है। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी ने रजिस्ट्रेशन लिस्ट को और भी दिलचस्प बना दिया है।

केकेआर के पास है सबसे ज्यादा पर्स

दूसरी ओर, सभी टीमों की निगाहें अपने उपलब्ध पर्स पर टिकी हैं। रिटेंशन विंडो बंद होने के बाद 10 आईपीएल फ्रेंचाइज़ियों के पास कुल 237.55 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स 64.30 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा पर्स लेकर ऑक्शन में उतरेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 43.40 करोड़ रुपये के पर्स के साथ दूसरे स्थान पर है। इस मिनी-ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट भरे जाने हैं, जिनमें से 31 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं।

Ipl 2026 mini auction 1355 players registered for this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 02, 2025 | 06:37 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Prithvi Shaw

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.