- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Mi Vs Rcb Hardik Pandya Team Motivation Statement
‘हमेशा जीतना और सीखना होता है’, आरसीबी से मिले हार के बाद Hardik Pandya ने बढ़ाया टीम का हौसला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Hardik Pandya: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बाद हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की हार के बाद टीम का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हर मैच जीत या सीख देता है, हार कभी विकल्प नहीं होती।

हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Hardik Pandya After Defeat vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में मिली तीसरी हार के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ड्रेसिंग रूम में टीम का मनोबल बढ़ाया। मुंबई इंडियंस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर किए गए वीडियो में हार्दिक ने कहा कि किसी भी मुकाबले में हम जीत दर्ज कर सकते हैं या फिर उस मैच में मिली हार से सीख सकते हैं। हारने जैसी कोई चीज नहीं होती है।
"𝘓𝘦𝘵'𝘴 𝘭𝘦𝘢𝘳𝘯 𝘧𝘳𝘰𝘮 𝘰𝘶𝘳 𝘮𝘪𝘴𝘵𝘢𝘬𝘦𝘴" – Captain HP's message to the team! 💙 pic.twitter.com/UAJ36N0ceq — Mumbai Indians (@mipaltan) April 13, 2026
Hardik Pandya ने वीडियो में क्या कहा?
उन्होंने कहा, “महेला जयवर्धने ने जो कहा उसे देखते हुए मुझे लगता है कि हमारे पास दो विकल्प हैं। पहला यह है कि हम सभी अपने कमरों में चले जाएं और सोचने की कोशिश करें कि गलती कहां पर हुई। मुझे पता है कि यह मुश्किल है, हारना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन हमें अपनी गलतियों से सीख लेनी होगी। एक मुकाबले को जीतना होता है या फिर उससे सीखना होता है। हारना कभी विकल्प नहीं होता।”
मुकाबले का हाल
रविवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए। टीम की ओर से फिल साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली, तो विराट कोहली और रजत पाटीदार ने भी अर्धशतक लगाया। कोहली ने 50 रन बनाए, जबकि रजत ने 53 रनों का योगदान दिया। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Final के लिए खास इंतजाम, मुंबई-बेंगलुरु से अहमदाबाद तक स्पेशल फ्लाइट और ट्रेनें शुरू
IPL 2026 Final: GT के शेरों से टकराएंगे RCB के महारथी, मैच से पहले अहमदाबाद ₹35,000 तक पहुंचा होटलों का किराया
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को मिली छूट तो स्टब्स के लिए क्यों बदले नियम? IPL में अंपायरिंग पर खड़े हो रहे सवाल
आरसीबी से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 222 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा 13 गेंदों में 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, जबकि रयान रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए। तिलक वर्मा महज एक रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए, लेकिन बढ़ते जरूरी रन रेट के कारण वह तेजी से रन बटोरने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। अंत के ओवरों में शेरफेन रदरफोर्ड ने सिर्फ 31 गेंदों में 9 छक्के लगाते हुए 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। मुंबई इंडियंस अब अगले मुकाबले में गुरुवार को पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।
Ipl 2026 mi vs rcb hardik pandya team motivation statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
May 31, 2026 | 11:13 AMइंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन
May 31, 2026 | 11:13 AMपेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से ATF पर लगेगा नया निर्यात शुल्क, आपकी जेब पर क्या होगा असर?
May 31, 2026 | 11:12 AMमहायुति में सीट बंटवारे पर घमासान: नासिक में गणेश गिते, रायगढ़ में जुइली दलवी की बगावत से बढ़ी टेंशन
May 31, 2026 | 11:11 AMतंबाकू से दोस्ती नहीं, जिंदगी से कीजिए: हर साल 80 लाख मौतों की वजह तंबाकू, डॉक्टर ने किया सतर्क
May 31, 2026 | 11:08 AMExplainer: सुप्रीम कोर्ट का फैसला या रणनीतिक वजह, यूपी में क्यों टला पंचायत चुनाव? कौन सा खेल खेल रही सरकारExp
May 31, 2026 | 11:02 AMPakistan Heatwave: पाकिस्तान में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 51.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कराची में 10 की मौत
May 31, 2026 | 10:52 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













