Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या बल्लेबाजों में कम हो गया जसप्रीत बुमराह का खौफ? 2016 के बाद पहली बार हुआ ऐसा

Jasprit Bumrah: मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। तीन मैच खेलने के बावजूद वह एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हो सके हैं। 

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 08, 2026 | 07:42 PM

जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jasprit Bumrah T20 Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने तीन मैच खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल की है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस सीजन अब तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। तीन मैचों में वह एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं। विरोधी टीम के बल्लेबाज उनके खिलाफ आक्रामक होने की बजाय समझदारी से शॉट खेलते नजर आए हैं, जिससे उनका दबदबा कुछ कम होता दिखा है। यही वजह रही कि बुमराह ज्यादा महंगे तो साबित नहीं हुए, लेकिन विकेट भी हासिल नहीं कर सके।

टी20 क्रिकेट में 8 साल बाद दोहराया गया रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह की पहचान विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में होती है, जिनका तीनों फॉर्मेट में दबदबा रहा है। ऐसे में लगातार तीन टी20 मैचों में बिना विकेट रहना चिंता का विषय है। करीब 8 साल बाद ऐसा देखने को मिला है जब बुमराह लगातार तीन मैचों में कोई विकेट नहीं ले सके। इससे पहले 2017-18 में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया था, जिसमें दो मुकाबले श्रीलंका और एक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। वहीं आईपीएल में भी 10 साल बाद यह स्थिति बनी है। इससे पहले 2016 के सीजन में वह लगातार तीन मैचों में विकेट नहीं ले पाए थे।

जब तीन या उससे अधिक टी20 मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके जसप्रीत बुमराह 

गेंदबाजी प्रदर्शन विरोधी टीम वेन्यू तारीख
साल 2026
तीन ओवर्स 32 रन राजस्थान रॉयल्स गुवाहटी 7 अप्रैल 2026
चार ओवर्स 21 रन दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली 4 अप्रैल 2026
चार ओवर्स 35 रन कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई 29 मार्च 2026
साल 2017-18
चार ओवर्स 32 रन साउथ अफ्रीका जोहान्सबर्ग 18 फरवरी 2018
तीन ओवर्स 21 रन श्रीलंका इंदौर 20 दिसंबर 2017
दो ओवर्स 10 रन श्रीलंका कटक 22 दिसंबर 2017
साल 2016
दो ओवर्स 13 रन किंग्स इलेवन पंजाब विशाखापट्टनम 13 मई 2016
चार ओवर्स 28 रन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु 11 मई 2016
चार ओवर्स 35 रन सनराइजर्स हैदराबाद विशाखापट्टनम 8 मई 2016

इस सीजन में कैसा रहा बुमराह का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 35 रन दिए। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवर में 21 रन खर्च किए। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में 3 ओवर में 32 रन दिए। इन तीनों मैचों में वह किफायती तो रहे, लेकिन विकेट लेने में नाकाम रहे।

सम्बंधित ख़बरें

DC vs GT: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता; ऐसी है दोनों टीमों की-11

DC vs GT Live Score: साई सुदर्शन क्लीन बोल्ड, मुकेश कुमार को मिला विकेट, गुजरात को लगा पहला झटका

IPL 2026 के दूसरे हफ्ते होंगे ये रोमांचक मुकाबले, यहां देखें 6 से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल

MI के खिलाफ आउट होने के बाद रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, वायरल वीडियो देख फैंस का भी पसीजा दिल

ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को दिया बल्लेबाजी का न्योता; ऐसी है दोनों टीमों की-11

मुंबई इंडियंस, जो पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है, उसके लिए बुमराह का यह फॉर्म चिंता का कारण बन गया है। टीम फिलहाल तीन मैचों में 2 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और उसका नेट रनरेट -0.715 है। आने वाले मुकाबलों में बुमराह के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी। मुंबई इंडियंस को अपना अगला मैच 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है, जहां टीम उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

Ipl 2026 jasprit bumrah poor form no wickets mi concern stats record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 07:42 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Jasprit Bumrah
  • Mumbai Indians
  • Vaibhav Suryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.