Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2026 Auction: इन 77 खिलाड़ियों पर लगी बोली, अंत में सरफराज-शॉ की चमकी किस्मत; देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Sold Players List: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में संपन्न हुआ। 77 खिलाड़ियों पर कुल ₹215.45 करोड़ खर्च, कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी, अनकैप्ड खिलाड़ियों ने भी जोरदार प्रदर्शन किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 17, 2025 | 07:45 AM

आईपीएल ऑक्शन (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPL 2026 Sold Players At Mini Auction: आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में संपन्न हुआ। मंगलवार को हुए मिनी ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर जमकर बोली लगी। इस मिनी-ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, जिसमें से 77 खिलाड़ियों का किस्मत चमका। सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने 77 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने भरोसा दिखाया। 77 खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजियों ने कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए।

वहीं इस मिनी ऑक्शन से सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन रहे। इतना ही नहीं कैमरून ग्रीन आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया। 26 साल के इस क्रिकेटर को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कड़ी बोली की जंग के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ जोड़ा।

वहीं इस ऑक्शन के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना रहे। मथीशा पथिराना के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये खर्च किए। केकेआर ने इस ऑक्शन में दो सबसे बड़ी बोली लगाई और दो धुरधंर खिलाड़ी को अपने टीम में शामिल किया। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर IPL 2026 नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में साइन किया।

सम्बंधित ख़बरें

Ranji Trophy: शाहबाज अहमद के फिरकी में फंसा हरियाणा, बंगाल पहुंचा क्वार्टरफाइनल में

‘अगर विराट कोहली का विकेट मिला तो…’, IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स के स्पिनर ने बनाया खास प्लान

T20 World Cup 2026 के लिए सभी देशों ने स्क्वाड का किया ऐलान, यहां देखें 20 टीमों की पूरी लिस्ट

Ranji Trophy: मुंबई के लिए सिद्धेश लाड ने रचा इतिहास, इस मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की

अनकैप्ड खिलाड़ियों ने लूटी महफिल

वहीं इस ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों को जलवा रहा। फ्रेंचाइजियों ने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर दिल खोल कर खर्च किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगाई। चेन्नई ने उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर और राजस्थान के कार्तिक शर्मा के लिए 14.20 करोड़ की बोली लगाई। यह चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास में अनकैप्ड के लिए सबसे बड़ी बोली है। इससे पहले चेन्नई की टीम ने किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी इतनी बड़ी बोली नहीं लगाई थी।

यह भी पढ़ें: IPL Auction: आईपीएल में कितने करोड़ों का होता है कारोबार? इकोनॉमी का ‘छक्का’ लगाती है यह लीग

IPL 2026 ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची

क्रमांक खिलाड़ी देश भूमिका टीम कीमत
1 डेविड मिलर दक्षिण अफ्रीका बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स ₹2 करोड़
2 कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स ₹25.20 करोड़
3 वानिंदु हसरंगा श्रीलंका ऑलराउंडर लखनऊ सुपर जायंट्स ₹2 करोड़
4 वेंकटेश अय्यर भारत ऑलराउंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹7 करोड़
5 क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका विकेटकीपर मुंबई इंडियंस ₹1 करोड़
6 बेन डकेट इंग्लैंड विकेटकीपर दिल्ली कैपिटल्स ₹2 करोड़
7 फिन एलन न्यूजीलैंड विकेटकीपर कोलकाता नाइट राइडर्स ₹2 करोड़
8 जैकब डफी न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹2 करोड़
9 मथीशा पथिराना श्रीलंका तेज गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स ₹18 करोड़
10 एनरिक नॉर्टजे दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज लखनऊ सुपर जायंट्स ₹2 करोड़
11 रवि बिश्नोई भारत स्पिनर राजस्थान रॉयल्स ₹7.20 करोड़
12 अकील हुसैन वेस्टइंडीज स्पिनर चेन्नई सुपर किंग्स ₹2 करोड़
13 औकिब डार भारत ऑलराउंडर दिल्ली कैपिटल्स ₹8.40 करोड़
14 प्रशांत वीर भारत ऑलराउंडर चेन्नई सुपर किंग्स ₹14.20 करोड़
15 शिवांग कुमार भारत ऑलराउंडर सनराइजर्स हैदराबाद ₹30 लाख
16 कार्तिक शर्मा भारत विकेटकीपर चेन्नई सुपर किंग्स ₹14.20 करोड़
17 मुकुल चौधरी भारत विकेटकीपर लखनऊ सुपर जायंट्स ₹2.60 करोड़
18 तेजस्वी सिंह भारत विकेटकीपर कोलकाता नाइट राइडर्स ₹3 करोड़
19 अशोक शर्मा भारत तेज गेंदबाज गुजरात टाइटंस ₹90 लाख
20 कार्तिक त्यागी भारत तेज गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स ₹30 लाख
21 नमन तिवारी भारत तेज गेंदबाज लखनऊ सुपर जायंट्स ₹1 करोड़
22 सुषांत मिश्रा भारत तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स ₹90 लाख
23 यश राज पुंजा भारत स्पिनर राजस्थान रॉयल्स ₹30 लाख
24 प्रशांत सोलंकी भारत स्पिनर कोलकाता नाइट राइडर्स ₹30 लाख
25 विग्नेश पुथुर भारत स्पिनर राजस्थान रॉयल्स ₹30 लाख
26 पथुम निसांका श्रीलंका बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स ₹4 करोड़
27 राहुल त्रिपाठी भारत बल्लेबाज कोलकाता नाइट राइडर्स ₹75 लाख
28 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज ऑलराउंडर गुजरात टाइटंस ₹7 करोड़
29 मैथ्यू शॉर्ट ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर चेन्नई सुपर किंग्स ₹1.50 करोड़
30 टिम सीफर्ट न्यूजीलैंड विकेटकीपर कोलकाता नाइट राइडर्स ₹1.50 करोड़
31 मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश तेज गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स ₹9.20 करोड़
32 दानिश मलewar भारत बल्लेबाज मुंबई इंडियंस ₹30 लाख
33 अक्षत रघुवंशी भारत बल्लेबाज लखनऊ सुपर जायंट्स ₹2.20 करोड़
34 सात्विक देसवाल भारत ऑलराउंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹30 लाख
35 अमन खान भारत ऑलराउंडर चेन्नई सुपर किंग्स ₹40 लाख
36 मंगेश यादव भारत ऑलराउंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹5.20 करोड़
37 सलील अरोड़ा भारत विकेटकीपर सनराइजर्स हैदराबाद ₹1.50 करोड़
38 रवि सिंह भारत विकेटकीपर राजस्थान रॉयल्स ₹95 लाख
39 साकिब हुसैन भारत तेज गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद ₹30 लाख
40 मोहम्मद इजहार भारत तेज गेंदबाज मुंबई इंडियंस ₹30 लाख
41 ओंकार तर्माले भारत तेज गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद ₹30 लाख
42 कूपर कॉनॉली ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर पंजाब किंग्स ₹3 करोड़
43 अमित कुमार भारत स्पिनर सनराइजर्स हैदराबाद ₹30 लाख
44 अथर्व अंकोलेकर भारत ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस ₹30 लाख
45 प्रफुल हिंगे भारत तेज गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद ₹30 लाख
46 क्रेन्स फुलेत्रा भारत ऑलराउंडर सनराइजर्स हैदराबाद ₹30 लाख
47 सार्थक रंजन भारत ऑलराउंडर कोलकाता नाइट राइडर्स ₹30 लाख
48 दक्ष कामरा भारत ऑलराउंडर कोलकाता नाइट राइडर्स ₹30 लाख
49 सरफराज खान भारत बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स ₹75 लाख
50 लियाम लिविंगस्टोन इंग्लैंड ऑलराउंडर सनराइजर्स हैदराबाद ₹13 करोड़
51 रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड ऑलराउंडर कोलकाता नाइट राइडर्स ₹2 करोड़
52 आकाश दीप भारत तेज गेंदबाज कोलकाता नाइट राइडर्स ₹1 करोड़
53 मैट हेनरी न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज चेन्नई सुपर किंग्स ₹2 करोड़
54 शिवम मावी भारत तेज गेंदबाज सनराइजर्स हैदराबाद ₹75 लाख
55 राहुल चाहर भारत स्पिनर चेन्नई सुपर किंग्स ₹5.20 करोड़
56 बेन ड्वार्शुइस ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर पंजाब किंग्स ₹4.40 करोड़
57 जॉर्डन कॉक्स इंग्लैंड विकेटकीपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹75 लाख
58 जोश इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया विकेटकीपर लखनऊ सुपर जायंट्स ₹8.60 करोड़
59 लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स ₹2 करोड़
60 अमन राव पेराला भारत बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स ₹30 लाख
61 मयंक रावत भारत ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस ₹30 लाख
62 प्रवीण दुबे भारत स्पिनर पंजाब किंग्स ₹30 लाख
63 साहिल पारिख भारत बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स ₹30 लाख
64 विशाल निषाद भारत स्पिनर पंजाब किंग्स ₹30 लाख
65 बृजेश शर्मा भारत तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स ₹30 लाख
66 जैक एडवर्ड्स ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर सनराइजर्स हैदराबाद ₹3 करोड़
67 पृथ्वी शॉ भारत बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स ₹75 लाख
68 ज़ैक फाउल्क्स न्यूजीलैंड ऑलराउंडर चेन्नई सुपर किंग्स ₹75 लाख
69 टॉम बैंटन इंग्लैंड विकेटकीपर गुजरात टाइटंस ₹2 करोड़
70 एडम मिल्ने न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स ₹2.40 करोड़
71 कुलदीप सेन भारत तेज गेंदबाज राजस्थान रॉयल्स ₹75 लाख
72 विक्की ओस्टवाल भारत ऑलराउंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹30 लाख
73 पृथ्वी राज यारा भारत तेज गेंदबाज गुजरात टाइटंस ₹30 लाख
74 ल्यूक वुड इंग्लैंड तेज गेंदबाज गुजरात टाइटंस ₹75 लाख
75 विहान मल्होत्रा भारत ऑलराउंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹30 लाख
76 कनिष्क चौहान भारत ऑलराउंडर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ₹30 लाख
77 काइल जैमीसन न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स ₹2 करोड़

अंत में सरफराज खान और पृथ्वी शॉ को मिला खरीददार

ऑक्शन के अंत में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी और शानदार फॉर्म में चल रहे सरफराज खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने 75 लाख की बेस प्राइस में अपने टीम में शामिल किया। वहीं भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर दिल्ली कैपिटल्स ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम से बाहर होने के बाद शॉ को पिछले साल कोई खरीददार नहीं मिला था। लेकिन इस साल फिर से दिल्ली कैपिटल्स ने शॉ को अपने साथ शामिल कर लिया है।

Ipl 2026 check full list of sold players at mini auction

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 17, 2025 | 07:39 AM

Topics:  

  • BCCI IPL
  • Cricket
  • Indian Premier League
  • IPL
  • Prithvi Shaw

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.