IPL 2026 ऑक्शन में विदर्भ के 8 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट, उमेश यादव के साथ युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
Vidarbha Players for IPL Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए विदर्भ के 8 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। उमेश यादव समेत कई युवा घरेलू क्रिकेट के शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी बोली की उम्मीद कर रहे हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विदर्भ के खिलाड़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
8 Vidarbha Players Included In IPL 2026 Auction: अबू धाबी में 16 दिसंबर को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 खिलाड़ी ऑक्शन में इस बार कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इन खिलाड़ियों में 8 विदर्भ के खिलाड़ी हैं। इस बार 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया था जिनमें से केवल 359 को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 113 विदेशी खिलाड़ी हैं। ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट उपलब्ध होंगे जिनमें 31 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए तय हैं। नीलामी की लिस्ट में शामिल सभी विदर्भ के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपनी बोली में बढ़त की उम्मीद कर रहे हैं।
13 में से 6 पर लगी थी बोली
2024-25 आईपीएल सत्र की नीलामी में विदर्भ से 13 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें से 6 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी। हर्ष दुबे को बाद में हैदराबाद में शामिल किया गया। विदर्भ के स्टार खिलाड़ी व पेसर उमेश यादव पिछले वर्ष अनसोल्ड रहे थे। हालांकि विदर्भ की टीम में शामिल रहे जितेश शर्मा ने तब 11 करोड़ की ऊंची बोली लेकर अपना दमखम दिखाया था। इस बार अनुभवी उमेश यादव की वापसी और उभरते बल्लेबाज दानिश मालेवार पर सबसे ज्यादा नजरें रहेंगी।
यह भी पढ़ें: भारत के लिए 21 मैच खेलने के बाद भी IPL 2026 में अनकैप्ड हुआ ये खिलाड़ी, जानें क्या है वजह
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
कपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
SL vs IND: श्रीलंका पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर कैसा रहा खिलाड़ियों का अंदाज? देखें वीडियो
रिटेन किए गए विदर्भ के खिलाड़ी
- शुभम दुबे (राजस्थान) : रॉयल्स द्वारा 80 लाख में खरीदे गए शुभम दुबे इस सीजन ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में चमके। उन्होंने 9 मैचों में 160.60 स्ट्राइक-रेट से 106 रन बनाए और एसआरएच के खिलाफ 11 गेंदों पर नाबाद 34 रन ठोककर अपनी क्षमता साबित की। टीम ने उन्हें रिटेन किया है।
- यश ठाकुर (पंजाब) : 1.60 करोड़ में खरीदे गए तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने 2 मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में गेंदबाजी की। सीएसके के खिलाफ शानदार अंतिम ओवर (पहली गेंद पर धोनी का विकेट) ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। पंजाब किंग्स ने उन पर विश्वास बनाए रखा है।
- हर्ष दुबे (हैदराबाद) : पिछले साल अनसोल्ड रहे हर्ष दुबे को हैदराबाद ने चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में 30 लाख में लिया था। उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए और कोलकाता के खिलाफ 3/34 का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते हैदराबाद ने उन्हें रिटेन कर लिया है।
ऑक्शन में विदर्भ के ये खिलाड़ी उतरेंगे
| खिलाड़ी | स्थिति | बेस प्राइस |
|---|---|---|
| उमेश यादव | कैप्ड | 1.5 करोड़ रुपए |
| अथर्व तायड़े | अनकैप्ड | 30 लाख रुपए |
| दर्शन नलकांडे | अनकैप्ड | 30 लाख रुपए |
| दानिश मालेवार | अनकैप्ड | 30 लाख रुपए |
| पार्थ रेखाडे | अनकैप्ड | 30 लाख रुपए |
| प्रफुल हिंगे | अनकैप्ड | 30 लाख रुपए |
| शुभम कापसे | अनकैप्ड | 30 लाख रुपए |
| वरुण बिष्ट | अनकैप्ड | 30 लाख रुपए |
