-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Rcb Vs Csk Know Weather Report Pitch Head To Head Record And Probable Playing 11
रॉयल चैलेंजर्स के सामने CSK का चैलेंज…चलेगा माही मैजिक या बाजी मारेंगे किंग? जानिए मौसम-पिच, हेड-टू-हेड रिकार्ड और प्लेइंग-11
- Written By: अभिषेक सिंह
IPL 2025, RCB vs CSK: फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ फैंस इस आशंका से थोड़े भावुक भी हैं कि ये कोहली और धोनी का आईपीएल में आखिरी मुकाबला हो सकता है।

आरसीबी बनाम सीएसके (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला आज यानी शनिवार 3 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि दोनों कप्तान- रजत पाटीदार और एमएस धोनी टॉस के लिए सात बजे मैदान पर उतरेंगे।
फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ फैंस इस आशंका से थोड़े भावुक भी हैं कि ये कोहली और धोनी का आईपीएल में आखिरी मुकाबला हो सकता है। दरअसल, क्रिकेट के गलियारों में धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट की चर्चा है, जिस तरह से टीम का प्रदर्शन इस सीजन रहा है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अब धोनी इस रंग-बिरंगी लीग को अलविदा कह देंगे।
मजा किरकिरा करेगी बारिश?
बेंगलुरु में पिछले 2-3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे वहां रहने वाले लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आज बारिश होगी या नहीं। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर या शाम के समय बेंगलुरु में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। बेंगलुरु के मौसम को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट चेतावनी जारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
एक्यूवेदर के अनुसार, सीएसके बनाम आरसीबी मैच में 7 से 9 बजे के बीच बारिश होने की अधिक संभावना है। इसका मतलब है कि बारिश की वजह से ओवरों में कटौती हो सकती है। चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है, अगर समय रहते बारिश रुक जाती है तो फैंस को कम से कम 5-5 ओवर का मैच जरूर देखने को मिलेगा।
क्या कहती है चिन्नास्वामी की पिच?
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए उपयुक्त मानी जाती है। यहां बल्लेबाज खुलकर रन बनाते हैं। पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। छोटा मैदान होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। हालांकि, यहां गेंदबाजों के लिए भी मदद है। बेंगलुरु में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में इस मैदान पर अब तक 99 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मैच जीते हैं और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 53 मैच जीते हैं। 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में CSK भारी
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से सीएसके ने 21 और आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकला। चेन्नई का पलड़ा बेंगलुरु पर भारी रहा है। इस सीएसके की टीम लय में नहीं है तो वहीं आरसीबी घर पर केवल एक मैच जीती है। इस लिहाज से रोमांचक मैच की उम्मीद की जा रही है।
संभावित प्लेइंग-11 आरसीबी
आरसीबी: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।
सीएसके: शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), खलील अहमद, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, अंशुल कंबोज।
Ipl 2025 rcb vs csk know weather report pitch head to head record and probable playing 11
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














