-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australian Cricketer David Boon Retires During Ipl Drank 52 Beers In Flight
IPL के बीच अस्ट्रेलियाई दिग्गज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, फ्लाइट में 52 बीयर पीकर बनाया था रिकॉर्ड, 400 मैचों में निभाया अहम रोल
- Written By: अभिषेक सिंह
David Boon Retirment: बड़ी मूंछ और शानदार पुल और कट शॉट ने डेविड बून को हमेशा चर्चा में बनाए रखा। खेल छोड़ने के बाद भी ये वह खेल से जुड़े रहे। लेकिन अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

डेविड बून साथी खिलाड़ियों के साथ फ्लाइट में बीयर पीते हुए (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के मैदान पर समय-समय पर कुछ ऐसे किरदार आए, जिन्हें आप चाहकर भी नहीं भूल पाएंगे। 80 और 90 के दशक में मैदान पर एक ऐसा किरदार आया, जिसकी बल्लेबाजी के साथ उसका लुक और पर्सनालिटी भी हमेशा चर्चित रही। बड़ी मूंछ और शानदार पुल और कट शॉट ने इस शख्स को हमेशा चर्चा में बनाए रखा। खेल छोड़ने के बाद भी ये शख्स खेल से जुड़ा रहा। लेकिन अब उसने संन्यास का ऐलान कर दिया है।
जी हां! आईपीएल 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड बून ने मैच रेफरी के पद से संन्यास ले लिया है। उन्होंने करीब 14 साल तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में मैच रेफरी की भूमिका निभाई। उन्होंने आखिरी बार चटगांव में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मैच रेफरी की भूमिका निभाई थी। 64 साल के इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ने 2011 में अपनी दूसरी पारी शुरू की थी। इसके बाद वो लगातार 14 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने कई मुकाम हासिल किए। अब वो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जुड़ने जा रहे हैं।
400 मैचों में रहे रेफरी
64 वर्षीय पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड बून ने करीब 400 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मैच रेफरी की भूमिका निभाई। उन्होंने 87 टेस्ट, 190 वनडे और 119 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में मैच रेफरी की भूमिका निभाई। डेविड बून अब एक अलग भूमिका में नजर आएंगे। वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) में बोर्ड डायरेक्टर के तौर पर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। आईसीसी में मैच रेफरी के तौर पर शामिल होने से पहले डेविड बून ने 12 साल तक ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेला। इसके बाद उन्होंने 12 साल तक क्रिकेट तस्मानिया एडमिनिस्ट्रेशन में भी काम किया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
52 बीयर पीने का रिकॉर्ड
1987 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे डेविड बून ने 1989 में इंग्लैंड दौरे पर अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के दौरान 32 अर्धशतक लगाए, लेकिन शायद उनकी सबसे शानदार ‘उपलब्धि’ तब रही जब उन्होंने 1989 की एशेज से पहले इंग्लैंड की फ्लाइट में विक्टोरिया बिटर बीयर की 52 कैन पी ली थीं।
डेविड बून का करिअर
डेविड बून ने बतौर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर 12 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 1984 से 1996 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने चार बार एशेज जीती और 1987 में विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य थे। बून ने 107 टेस्ट मैचों में 21 शतकों के साथ 7422 रन और 181 वनडे मैचों में 5 शतकों के साथ 5964 रन बनाए।
आईसीसी का जताया आभार
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड बून ने एक बयान में कहा कि मैं कुछ मिली-जुली भावनाओं के साथ आईसीसी मैच रेफरी की भूमिका से रिटायर हो रहा हूं। लगभग 14 वर्षों तक चले इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात है। मैं इस अवसर के लिए आभारी हूं, जिसमें चुनौतियां, कई यादगार यादें और इस दौरान बनी दोस्ती शामिल हैं। मैं खेल में मेरी भागीदारी में उनके समर्थन के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
On behalf of the @ICC, I extend my gratitude to David Boon for his outstanding service as an ICC match referee. His professionalism and integrity have set a benchmark for match officials across our sport and we wish him success in his next role as Board Director at @CricketAus. pic.twitter.com/UJ6Zfv4SaQ — Jay Shah (@JayShah) April 30, 2025
जय शाह ने दीं शुभकामनाएं
ICC के चेयरमैन जय शाह ने डेविड बून को बधाई दी और अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि मैं ICC मैच रेफरी के रूप में उनकी बेहतरीन सेवा के लिए डेविड बून का आभार व्यक्त करता हूं। उनकी व्यावसायिकता और ईमानदारी ने हमारे खेल में मैच अधिकारियों के लिए एक बेंचमार्क स्थापित किया है और हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में बोर्ड निदेशक के रूप में उनकी अगली भूमिका में उनकी सफलता की कामना करते हैं।
Australian cricketer david boon retires during ipl drank 52 beers in flight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














