पृथ्वी शॉ लेंगे CSK में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं। इससे चेन्नई को जोरदार झटका लगा है, क्योंकि गायकवाड़ केवल टीम के कप्तान नहीं बल्कि सलामी बल्लेबाज भी हैं। हालांकि, कुछ खबरें ये भी आ रही है कि उनके बाहर होने की वजह से पृथ्वी शॉ की किस्मत चमक सकती है।
दरअसल, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे थे। उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था। लेकिन, अब माना जा रहा है कि उनकी आईपीएल 2025 में एंट्री हो सकती है। वह चेन्नई में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ले सकते हैं। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
It’s time to bring the Baby Elephant in Chepauk. Time to learn Tamil brother Prithvi Shaw. 💛💥
Let’s cook..
Perfect replacement for Ruturaj ngl. #Csk • #IPL2025 pic.twitter.com/OGr3txQgzP— Anup Krishnia (@CKrishnia) April 10, 2025
ऋतुराज गायकवाड़ के आईपीएल 2025 से बाहर होने की खबर जबसे सामने आई है, तब से फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि पृथ्वी शॉ की एंट्री इस सीजन में हो सकती है। वह सीएसके के लिए पारी का आगाज करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, ये केवल कयास ही हैं। फिलहाल ऐसी कोई खबर सामने नहीं आई है।
ऋतुराज के आईपीएल 2025 से बाहर होने के बाद चेन्नई की कप्तानी एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में आ गई है। वह एक बार फिर सीएसके को लीड करते हुए दिखाई देने वाले हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने अब तक 5 आईपीएल ट्रॉफी जीते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी ये ही कमाल देखने मिल सकता है।
ज्ञात हो कि 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। गायकवाड़ को कोहनी में चोट लगी है, जिसमें हेयरलाइन फ्रैक्चर पाया गया है। इसके कारण वह सीजन में आगे नहीं खेल पाएंगे।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, जिसमें उसने अपना पहला मैच जीता था लेकिन उसके बाद उसे लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 5 मैचों में सिर्फ एक जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर है।