Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • दिल्ली ब्लास्ट |
  • आज का मौसम |
  • बिग बॉस 19 |
  • महाराष्ट्र निकाय चुनाव |
  • आज का राशिफल
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने जीता रजत, तीसरा वर्ल्ड मेडल किया अपने नाम

Mirabai Chanu: मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में 199 किग्रा भार उठाकर रजत पदक जीता। यह उनका तीसरा विश्व चैंपियनशिप मेडल है। तीन साल बाद उन्होंने पोडियम पर वापसी की है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 03, 2025 | 09:36 AM

मीराबाई चानू (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mirabai Chanu wins Silver medal: भारतीय स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने नोर्वे में चल रही विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। चानु ने विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कुल 199 किलो भार उठाया। इस रजत पदक के साथ मीराबाई चानू के अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 14 पदक हो गए हैं।

तीन साल में पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रही मीराबाई चानू ने स्नैच में 84 किग्रा भार उठाया, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा का बड़ा सुधार करते हुए उन्होंने गत चैंपियन डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया की री सोंग-गम के बाद दूसरा स्थान सुनिश्चित किया। इससे पहले वे 2017 में विश्व चैंपियन रह चुकी हैं और 2022 में भी रजत पदक जीत चुकी हैं। यह उनका इस प्रतियोगिता में तीसरा पदक है।

2017 में जीती थी स्वर्ण पदक

कैलिफ़ोर्निया के अनाहेम में 2017 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें विश्व चैंपियनशिप में पोडियम पर वापसी करने में पांच साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस साल चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रदर्शन और भी खास इसलिए रहा क्योंकि यह पेरिस ओलंपिक क्वालीफायर के बाद उनकी सिर्फ दूसरी प्रतियोगिता थी। पेरिस ओलंपिक में वह चौथे स्थान पर रही थीं, जहां उन्होंने 88 किग्रा स्नैच और 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क किया था।

ऐसे तय हुआ रजत पदक तक का सफर

चानू ने स्नैच में 84 किग्रा वजन के सफल प्रयास के साथ अच्छी शुरुआत की, लेकिन 87 किग्रा के दोनों प्रयास असफल रहे। इससे उनकी स्थिति थोड़ी मुश्किल हो गई क्योंकि पोडियम पर स्थान पक्का करने के लिए उन्हें कुल 200 किग्रा का आंकड़ा छूना था। क्लीन एंड जर्क में उन्होंने शानदार वापसी की। पहले प्रयास में 109 किग्रा, फिर 112 किग्रा, और अंत में 115 किग्रा वजन उठाकर उन्होंने रजत पदक की दौड़ में खुद को मजबूती से बनाए रखा।

यह भी पढ़ें: ‘आजाद कश्मीर’ टिप्पणी पर मचा बवाल, पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी सना मीर को देनी पड़ी सफाई; कहा- मेरा…

री सोंग-गम ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड

उत्तर कोरिया की री सोंग-गम ने 91 किग्रा स्नैच और 122 किग्रा क्लीन एंड जर्क, कुल 213 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता और लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनीं। साथ ही उन्होंने 122 किग्रा क्लीन एंड जर्क उठाकर विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा। थाईलैंड की थान्याथोन सुकचारोएन ने 198 किग्रा (88 किग्रा + 110 किग्रा) वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। वह चानू से सिर्फ एक किलोग्राम पीछे रहीं।

मीराबाई चानू का शानदार करियर रिकॉर्ड

  • ओलंपिक: 2021 टोक्यो – रजत पदक
  • राष्ट्रमंडल खेल: 2014 –रजत, 2018 व 2022 – स्वर्ण पदक
  • राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप: चार स्वर्ण, एक रजत
  • एशियाई चैंपियनशिप 2020: कांस्य पदक
  • दक्षिण एशियाई खेल 2016: स्वर्ण पदक

Mirabai chanu wins silver medal at world weightlifting championships 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2025 | 09:21 AM

Topics:  

  • Sports
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

निखत जरीन का गोल्डन पंच! फाइनल में चीनी ताइपे को चटाई धूल, देश की झोली में डाला एक और गोल्ड मेडल

2

गोल्ड मेडल से राजनैतिक गलियारे तक…जानें कौन हैं बिहार सरकार की सबसे युवा मंत्री श्रेयसी सिंह?

3

हार्दिक पांड्या ने गुपचुप की सगाई! मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल, माजरा क्या है?

4

बेटे को दुबई…तलाक के बाद मुश्किल में सानिया मिर्जा? शोएब मलिक से अलग होने पर छलका दर्द

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.