- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Orange Cap Update List After Rcb Vs Gt Match Pooran Hold No 1 Position
IPL 2025 Orange Cap: जोस बटलर ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में लगाई लंबी छलांग, निकोलस पूरन भी हुए हैरान
जोस बटलर की नाबाद 73* रन की पारी और उसके बाद साई सुदर्शन की 49 रन की पारी की बदौलत गुजरात के दोनों बल्लेबाजों ऑरेंज कैप रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

ऑरेंज कैप (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 8 विकेट से शिकस्त दिया। इस जीत के साथ गुजरात के बल्लेबाजों ने ऑरेंज कैप की लिस्ट में छलांग लगाई है। जोस बटलर की नाबाद 73* रन की पारी और उसके बाद साई सुदर्शन की 49 रन की पारी की बदौलत गुजरात के दोनों बल्लेबाजों ऑरेंज कैप रैंकिंग में शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं।
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्कोररों में अपनी जगह बना ली है। वहीं गुजरात टाइटंस की अंक तालिका में चौथे नंबर पर बरकरार है। साई सुदर्शन ने 49 रनों की पारी खेलकर निकोलस पूरन को कड़ी टक्कर दी है। साई सुदर्शन अब निकोलस पूरन से केवल 3 रन पीछे हैं।
पूरन ऑरेंज कैप में रैंकिंग में शीर्ष पर
आईपीएल के 14वें मुकाबले के बाद निकोलस पूरन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर बने हुए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 219.76 स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाकर ऑरेंज कैप के लिस्ट में शीर्ष पर कायम हैं। साई सुदर्शन ने 3 मैचों में 62.00 रन की औसत और 157.62 की स्ट्राइक रेट से कुल 186 रन बनाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
श्रेयस अय्यर की वापसी का मास्टरप्लान! दिग्गज खिलाड़ी ने बताया टीम इंडिया में एंट्री का गजब फॉर्मूला
प्रीति जिंटा से गले मिलकर खुशी से झूम उठे अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी के सामने मनाया जश्न, देखें ये वायरल VIDEO
IPL 2026: ‘एक टीम के मालिक ने ‘काला जादू’ जैसी हरकत की थी’, ललित मोदी ने किया बड़ा खुलासा
Varun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने
गुजरात टाइटंस के लिए शानदार पारी खेलने वाले जोस बटलर नाबाद 73 रनों की पारी खेलकर ऑरेंज कैप की रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। बटलर 3 मैचों में 83.00 रन की औसत और 172.91 की शानदार स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वो रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
ये बल्लेबाज टॉप-10 में हैं शामिल
श्रेयस अय्यर अब आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप स्टैंडिंग में 206.94 के शानदार स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाकर चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। ट्रेविस हेड 191.54 के स्ट्राइक रेट से 3 मैचों में 136 रन बनाकर ऑरेंज कैप आईपीएल 2025 रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। मिचेल मार्श और अनिकेत वर्मा क्रमशः 124 और 117 रनों के साथ छठे और सातवें स्थान पर हैं, दोनों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। रुतुराज गायकवाड़ 116 रनों के साथ आठवें स्थान पर हैं, जबकि इशान किशन 203.77 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 108 रनों के साथ नौवें स्थान पर हैं। ध्रुव जुरेल 3 मैचों में 106 रन बनाकर शीर्ष दस में शामिल हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
IPL 2025 ऑरेंज कैप की लिस्ट
| स्थिति | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | औसत | एस/R |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | 3 | 189 | 63 | 219.76 |
| 2 | साई सुदर्शन | गुजरात टाइटन्स | 3 | 186 | 62 | 157.62 |
| 3 | जोस बटलर | गुजरात टाइटन्स | 3 | 166 | 83 | 172.91 |
| 4 | श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स | 2 | 149 | – | 206.94 |
| 5 | ट्रैविस हेड | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 136 | 45.33 | 191.54 |
| 6 | मिशेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स | 3 | 124 | 41.33 | 182.35 |
| 7 | अनिकेत वर्मा | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 117 | 39 | 205.26 |
| 8 | रुतुराज गायकवाड़ | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 116 | 38.67 | 156.75 |
| 9 | ईशान किशन | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 108 | 54 | 203.77 |
| 10 | ध्रुव जुरेल | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 106 | 35.33 | 151.42 |
Ipl 2025 orange cap update list after rcb vs gt match pooran hold no 1 position
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जर्मन व्लॉगर और भारतीयों का दिल जीतने वाला वीडियो वायरल, ‘हिंदुस्तान-जर्मनी जिंदाबाद’ के लगे नारे
Apr 20, 2026 | 06:38 PMट्रंप का ‘LOCKED IN MODE’ एक्टिव: अब सिर्फ जीत होगी, कोई बहाना नहीं… व्हाइट हाउस के पोस्ट से मची खलबली
Apr 20, 2026 | 06:37 PMमुआवजे के लिए किसानों का हल्लाबो, लाखांदूर तहसील के किसानों का उग्र प्रदर्शन
Apr 20, 2026 | 06:31 PMमहाराष्ट्र में रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य! क्या छिन जाएगी रोजी-रोटी? मंत्री सरनाईक ने दी सफाई
Apr 20, 2026 | 06:21 PMऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर, कर्ज उतारने के लिए चुना चोरी का रास्ता, रायगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Apr 20, 2026 | 06:19 PMमहंगे LPG को कहे अलविदा, DME बनेगा लोगों की पहली पसंद?
Apr 20, 2026 | 06:17 PMODI क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! बांग्लादेश के आगे पस्त हुई यह टीम, सालों का इंतजार हुआ खत्म
Apr 20, 2026 | 06:15 PMवीडियो गैलरी

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM














