- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Mumbai Indians Vs Punjab Kings Qualifier 2
MI vs PBKS Qualifier-2: अहमदाबाद की जमीन पर होगी बड़ी जंग, फाइनल में एंट्री के लिए भिड़ेंगे मुंबई और पंजाब
- Written By: मृणाल पाठक
मुंबई और पंजाब के बीच क्वालीफायर-2 में भिड़ंत शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली है। इस मैच को जो भी जीतेगा वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा।

श्रेयस अय्यर बनाम हार्दिक पांड्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आज 1 जून को दूसरी फाइनलिस्ट टीम तय हो जाएगी जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 3 जून को आईपीएल 2025 के फाइनल में भिड़ेगी। फाइनल में एंट्री पाने की जंग मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीज होने वाली है। ये मुकाबला दोनों ही टीम के लिए काफी अहम होने वाला है, जो अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा।
मुंबई और पंजाब के बीच क्वालीफायर-2 में भिड़ंत शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाली है। इस मैच को जो भी जीतेगा वो सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। क्योंकि, दोनों ही टीमें चाहेंगी कि वह फाइनल में पहुंच जाए। हालांकि, ये सपना किसी एक टीम का ही पूरा होगा।
क्वालीफायर-1 में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को करारी शिकस्त देकर टीम का मनोबल तोड़ दिया। हालांकि, पंजाब की टीम शानदार वापसी के लिए भी मशहूर है। टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कमाल का खेल दिखाया है और एक दशक के बाद प्लेऑफ में एंट्री की है, जो टीम के लिए बड़ी बात है। ऐसे में वह क्वालीफायर-2 में मुंबई को हराने की हर मुमकिन कोशिश में रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
टी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
A BIG DAY FOR PUNJAB KINGS AND MUMBAI INDIANS: – The winner will meet RCB in the IPL Final. pic.twitter.com/jAN6M9G5RR — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 31, 2025
वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो आईपीएल 2025 में टीम की शुरुआत काफी खराब रही है। लेकिन, जिस तरह से टीम ने वापसी की है वो काबिल-ए-तारीफ है। साथ ही एलिमिनेटर मुकाबले में भी गुजरात को करारी शिकस्त देकर मुंबई ने अपने मनोबल बढ़ा रखा है। ऐसे में पंजाब के लिए मुंबई बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
इसके अलावा बात करें मुंबई और पंजाब की भिड़ंत की तो, जब-जब ये दोनों टीमें एक दूसरे से टकराई है, तब-तब मुकाबला काफी रोमांचक रहा है। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें 33 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है, जिसमें से मुंबई ने 17 बार और पंजाब ने 16 बार जीत दर्ज की है। हालांकि, पिछले 5 मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है, क्योंकि टीम ने 3 मुकाबले जीते हैं।
हालांकि, रिकॉर्ड्स बदल भी सकते हैं। क्योंकि, मुंबई इस समय काफी शानदार फॉर्म में है। लेकिन, पंजाब अपना कमाल भी दिखा सकती है। ऐसे में ये कहना अब गलत नहीं होगा कि फैंस को आज के मैच में जमकर मजा आने वाला है।
Ipl 2025 mumbai indians vs punjab kings qualifier 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM












