- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pbks Vs Mi Qualifier 2 Ahmedabad Weather Update
IPL 2025 Qualifer 2: मुंबई बनाम पंजाब मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट
- Written By: संजय बिष्ट
आईपीएल 2025 में क्वालीफायर 2 का मुकाबला 1 जून को होगा। इस दौरान पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। मैच से पहले जानें कि अहमदाबाद का मौसम क्या मैच में खलल डाल सकता है या नहीं।

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच 1 जून को महामुकाबला खेला जाना है। ये मैच ही तय करेगा कि आईपीएल 2025 में आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलने वाली दूसरी टीम कौन होगी। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी वो 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेलेगी। म
मौजूदा सीजन में क्वालीफायर 2 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स अपना पिछला मुकाबला आरसीबी से हारी है। वहीं, मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस को हराकर क्वालीफायर 2 में पहुंची है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला होगा। अब इस मैच में मौसम के अपडेट के बारे में जान लेते हैं।
क्वालीफायर 2 में मौसम का मिजाज?
खबर है कि आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 में मौसम दोनों टीमों का अच्छा साथ दे सकता है। 1 जून को अहमदाबाद का मौसम साफ रहने वाला है। इस दिन बारिश की संभावना कम जताई जा रही है। हालांकि 1 जून को अहमदाबाद में गर्म दिन रहेगा। ऐसे में खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी हो सकती है। तापमान 27 से 36 डिग्री तक रहेगा। वहीं, हवा की गती 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। इसके अलावा वातावरण में 51 से 64 प्रतिशत तक नमी रह सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यकुमार यादव के ‘T60 Life’ ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा तहलका, नए सफर की शुरुआत कर फैंस को दिया बड़ा सस्पेंस
IPL 2027 में इन चार टीमों के बदल जाएंगे कप्तान, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी, तिलक वर्मा को मिलेगी MI की कमान!
MI को हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली अंतिम टीम बनी राजस्थान, वानखेड़े में 30 रनों से जीता मुकाबला
RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, मुंबई के सामने जीत के लिए रखा 206 रन का टारगेट
हेड टू हेड रिकॉर्ड
हेड टू हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमों आसपास नजर आती हैं। आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान MI ने कुल 17 बार और पंजाब किंग्स ने 16 बार मुकाबला जीता है। यदि बात करें अहमदाबाद की तो यहां पर दोनों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 4 बार पंजाब जबकि 1 बार मुंबई ने मुकाबला जीता है।
MI और PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।
Pbks vs mi qualifier 2 ahmedabad weather update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














