-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Mumbai Indians Vs Gujarat Titans Eliminator Head To Head Records
MI vs GT: मुंबई का बोरिया-बिस्तर पैक होना तय…इस वजह से एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात की जीत हुई पक्की!
- Written By: मृणाल पाठक
आज आईपीएल 2025 में एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। जहां आंकड़े देखकर ये कहा जा सकता है कि आज मुंबई का सफर यहीं खत्म होने वाला है।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। 9 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने फाइनल में एंट्री की है। जिसके बाद आज शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच करो या मरो वाला मुकाबला होने वाला है। हालांकि, इस मैच से पहले मुंबई के खेमे में टेंशन का माहौल होगा।
दरअसल, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस से आज 30 मई को भिड़ने वाली है। यह रोमांचक मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस बार मुंबई ने जबरदस्त वापसी की है। टीम की शुरुआत काफी खराब हुई थी, लेकिन टीम अब शानदार फॉर्म है।
MI का टूटेगा सपना!
हालांकि, इस साल एलिमिनेटर में मुंबई का सफर खत्म हो सकता है। एमआई का छठी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह सकता है, क्योंकि उसकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने वाली है और आंकड़े खुद इसके गवाह बन रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
रिकॉर्ड बात रहे हाल
कहानी कुछ ऐसी है कि आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इन सात में से मुंबई ने सिर्फ 2 बार ही जीत हासिल की है। यानी गुजरात टाइटंस ने 5 मैचों में जीत का स्वाद चखा है। इस साल भी खेले गए दो मैचों में शुभमन गिल की सेना ने जीत हासिल की है।
गुजरात देगी मुंबई को मात
अब अगर इस रिकॉर्ड पर नजर डालें तो एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई की राह आसान नहीं होगी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अगर मुंबई को गुजरात से पार पाना है तो उसे कुछ खास प्रदर्शन करना होगा। आईपीएल 2025 में खेले गए पहले मैच में गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से हराया था, जबकि एक मैच में गुजरात ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी।
RCB ऑन टॉप! पलट दिया IPL प्लेऑफ का इतिहास, पंजाब किंग्स को बार-बार दर्द देगी ये हार
शानदार है गिल की टीम का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला है। सुदर्शन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 14 मैचों में 52 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 679 रन बनाए हैं। वहीं गिल ने भी 54 की औसत और 156 की स्ट्राइक रेट से 649 रन बनाए हैं।
Ipl 2025 mumbai indians vs gujarat titans eliminator head to head records
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














