Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IPL 2025, Pat Cummins: पहली तीन गेंदों पर ही लगा दी छक्कों की हैट्रिक, पैट कमिंस ने की ‘थाला’ की बराबरी

IPL 2025, Pat Cummins: गुरुवार को LSG के खिलाफ पैट कमिंस ने शुरुआती तीन गेंदों में तीन लंबे-लंबे शॉट्स लगाए। ऐसा करके उन्होंने इतिहास रच दिया है। इस एलिट क्लब में वह एमएस धोनी के साथ इस एलिट क्लब शामिल हो गए हैं।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jun 12, 2025 | 07:54 PM

पैट कमिंस और एमएस धोनी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IPLIPL 2025, Pat Cummins: बीते गुरुवार को आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन इस मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने एमएस धोनी के क्लब में एंट्री कर ली है।

दरअसल, गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पैट कमिंस ने शुरुआती तीन गेंदों में तीन लंबे-लंबे शॉट्स लगाए। ऐसा करके उन्होंने इतिहास रच दिया है। इस एलिट क्लब में वह एमएस धोनी के साथ इस एलिट क्लब शामिल हो गए हैं।

जब पैट कमिंस बल्लेबाजी करने आए तो 17वां ओवर चल रहा था। गेंदबाज शार्दुल ठाकुर थे जो हैदराबाद के बल्लेबाजों पर कहर बरपा रहे थे और बाद में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। ओवर की पांचवीं गेंद पर कमिंस को पहली बार स्ट्राइक मिली। उन्होंने पहली गेंद को प्वाइंट के ऊपर से मारा। गेंद काफी दूर जाकर स्टैंड में गिरी। अगली गेंद ऑफसाइड पर फुल टॉस के रूप में आई तो कमिंस ने फिर उसे गगनचुंबी छक्के में बदल दिया।

इसके बाद 18वें ओवर में कमिंस को तीसरी गेंद खेलने को मिली। इस बार गेंदबाज आवेश खान थे। कमिंस ने फिर गेंद को हवा दिखाई और पहली तीन गेंदों पर लगातार तीसरा छक्का लगाने का चमत्कार किया। हालांकि, कमिंस अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इस तरह उन्होंने 4 गेंदों की संक्षिप्त पारी में 18 रन बनाए। कमिंस से पहले आईपीएल के इतिहास में 3 बल्लेबाजों ने क्रीज पर आते ही लगातार तीन छक्के लगाने का कारनामा किया है।

यह कारनामा सबसे पहले केकेआर के सुनील नरेन ने किया था। उन्होंने 2021 में आरसीबी के खिलाफ क्रीज पर आते ही लगातार तीन छक्के लगाए थे। इसके बाद 2023 में हैदराबाद के निकोलस पूरन ने लखनऊ के खिलाफ पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए थे। इस क्लब में शामिल होने वाले तीसरे बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी थे। उन्होंने पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 गेंदों पर 20 रन बनाए थे, जिसमें पहली तीन गेंदों पर 3 छक्के शामिल थे। अब इस लिस्ट में पैट कमिंस की एंट्री हो गई है।

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी के लिए बता दें कि लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम ने 23 गेंद शेष रहते 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हैदराबाद की टीम अगर 190 के स्कोर तक पहुंच पाई तो इसमें पैट कमिंस का भी खास योगदान रहा। लखनऊ की तरफ से मैच में 4 विकेट लेने वाले शार्दुल ठाकुर प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Ipl 2025 hit a hat trick of sixes on first three balls pat cummins equaled ms dhoni

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 11:31 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Cricket Sports News
  • IPL
  • Pat Cummins
  • Sports News
  • Sunrisers Hyderabad

सम्बंधित ख़बरें

1

वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने जीता रजत, तीसरा वर्ल्ड मेडल किया अपने नाम

2

नामीबिया ने टी-20 विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई, ग्लोबल मंच पर टीम दमदार प्रदर्शन के लिए बेताब

3

बिक जाएगी RCB! विराट कोहली की टीम पर बड़े कारोबारियों नजर, 2 अरब डॉलर में हो सकती है डील

4

पैरा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में रुज्दी ने रचा इतिहास, शॉटपुट में जीता लगातार छठा स्वर्ण पदक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.