-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Injured Cameron Green Out Australian Team Marnus Labuschagne Gets Chance In India Australia Series
इंडिया के भिड़ंत से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, कैमरन ग्रीन टीम से बाहर, लाबुशेन को मिली जगह
- Written By: सौरभ शर्मा
India vs Australia के बीच आगामी एक दिवसीय श्रंखला से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन चोटिल होने के कारण तीन मैचों की इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं उनकी जगह पर लाबुशेन को मौका मिला।

कैमरन ग्रीन बाहर, मार्नस लाबुशेन को मौका (फोटो- सोशल मीडिया)
Cameron Green out of Australian Team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (India and Australia One Day Series) श्रृंखला की शुरुआत से ठीक पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक करारा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन चोटिल होने के कारण तीन मैचों की इस श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक बड़ी निराशा वाली खबर है। इसे करारा झटका इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि उनके कई अन्य प्रमुख खिलाड़ी पहले ही इस श्रृंखला से बाहर चल रहे थे।
कैमरन ग्रीन बाहर, मार्नस लाबुशेन को मौका
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) सत्र के दौरान हल्की साइड स्ट्रेन (पेट के पास खिंचाव) की शिकायत हुई, जिसके चलते वह भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे। ग्रीन की जगह पर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन को शुरू में ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें मौका दिया गया है।
ग्रीन का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हें टीम से काफी उम्मीदें थीं। उन्होंने अपने पिछले वनडे मैच में 118 रनों की बेहतरीन नाबाद पारी खेली थी। यह नई चोट इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि वह हाल ही में पीठ की चोट से उबरकर दोबारा गेंदबाजी करने के लिए लौटे थे।
सम्बंधित ख़बरें
25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती विदर्भ, टीम का होगा सम्मान; हर्ष दुबे और यश ठाकुर भी होंगे सम्मानित
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
Not ideal for Australia on the eve of their three-match ODI series against India 👀https://t.co/W551gOxt7u — ICC (@ICC) October 17, 2025
ग्रीन की रिकवरी और एशेज की तैयारी
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी बयान के अनुसार, कैमरन ग्रीन की चोट मामूली है। वह थोड़े समय के लिए रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) करेंगे। उन्हें अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले एशेज टेस्ट की तैयारी करने का मौका मिल सके, इसके लिए ग्रीन की योजना शेफील्ड शील्ड के तीसरे राउंड में घरेलू क्रिकेट में वापसी करने की है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने बताया कि उनका लक्ष्य इस महीने के अंत तक घरेलू क्रिकेट में वापसी करना है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला की पूर्व संध्या पर ऑस्ट्रेलिया के लिए के अच्छी खबर नहीं कहा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे श्रृंखला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जा रही है। श्रृंखला की शुरुआत 19 अक्टूबर, दिन रविवार से हो रही है। इस दौरान पर्थ, एडिलेड व सिडनी में मैच खेले जाएंगे।
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मिचे ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क।
केवल मैच 2 और 3 के लिए शामिल खिलाड़ी: एडम जाम्पा, एलेक्स केरी, जोश इंग्लिस।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के अगले CM? राज्य में मची सियासी खलबली के बाद भाजपा ने लिया यू-टर्न
भारत की 15 सदस्यीय ODI टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल।
Injured cameron green out australian team marnus labuschagne gets chance in india australia series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














