एयरपोर्ट पर इंडिगो क्रू ने नन्हे बच्चे पर लुटाया प्यार, प्यारा वीडियो हुआ वायरल

Indigo Cabin Crew Viral Video : एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के केबिन क्रू और एक छोटे बच्चे के बीच हुई प्यारी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
A heartwarming video shows IndiGo cabin crew warmly interacting with a toddler at an airport.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Airport Toddler Cute Video : हवाई यात्रा के दौरान छोटे बच्चों के साथ सफर करना कई बार माता-पिता के लिए तनाव भरा हो सकता है। लेकिन हाल ही में एक परिवार को एयरपोर्ट पर ऐसा प्यारा अनुभव मिला, जिसने उनका दिन खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इंडिगो एयरलाइंस के केबिन क्रू और एक छोटे बच्चे के बीच बेहद दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @khayarphy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोग मुस्कुरा रहे हैं।

इंडिगो के केबिन क्रू का दिल छू लेने वाला वीडियो

वीडियो में दिखता है कि परिवार एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के बोर्डिंग गेट पर इंतजार कर रहा होता है। इसी दौरान इंडिगो की एक एयर होस्टेस बच्चे को देखकर मुस्कुराती है और उसकी मां से पूछती है कि क्या वह बच्चे को कुछ देर के लिए गोद में ले सकती है।

इसके बाद वह बच्चे को अपने साथियों के पास ले जाती है। कुछ ही पलों में बच्चा तीन एयर होस्टेस से घिरा नजर आता है, जो उसे प्यार से गोद में लेकर उसके साथ खेलते हुए दिखाई देती हैं। इस पूरे समय बच्चा भी काफी सहज और खुश नजर आता है।

लोगों ने एयरलाइन स्टाफ की तारीफ की

मां ने वीडियो में टेक्स्ट के जरिए बताया कि यह पल बिल्कुल अचानक हुआ था और उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि बोर्डिंग गेट पर ऐसा अनुभव मिलेगा। वीडियो में इंडिगो केबिन क्रू अपने नीले यूनिफॉर्म में बच्चे के साथ हंसते और बातचीत करते दिखाई देते हैं।

यह छोटा सा लेकिन भावुक पल इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे व्यवहार ही यात्रा को यादगार बना देते हैं। वहीं कुछ लोगों ने एयरलाइन स्टाफ की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी इस गर्मजोशी ने पूरे माहौल को खास बना दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com