- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Indian Womens Team Wearing Black Armbands Against Sri Lanka
IND W vs SL W: पहलगाम हमले में शहीदों को भारतीय महिला टीम ने दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरीं
कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई। जिसके बाद भारतीय महिला टीम ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतकों में अधिकतर पर्यटक शामिल थे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम की खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टियां बांधकर मैदान में उतरीं।
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या कर दी गई। जिसके बाद भारतीय महिला टीम ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतकों में अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इस जघन्य हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा की गई है।
बीसीसीआई ने दुख व्यक्त किया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिकेट जगत पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में निर्दोष जानों के नुकसान से बेहद दुखी और स्तब्ध है। बीसीसीआई की ओर से इस कायराना और निंदनीय कृत्य की कठोरतम शब्दों में भर्त्सना करते हुए हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
रोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
उन्होंने आगे कहा कि इस त्रासदी की घड़ी में हम सभी एकजुट होकर पीड़ितों के दुख में सहभागी हैं। इससे पहले बीसीसीआई ने आईपीएल के मैचों में सभी टीमों ने काली पट्टी बांधकर श्रद्धांजलि दी।
भारतीय महिला टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया
वहीं अगर बात करें इस मुकाबले की तो बारिश के कारण यह मुकाबला 39-39 ओवर का खेला जा रहा है। मुकाबला लगभग तीन घंटे देरी से शुरू हुआ। भारत ने बारिश बाधित मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही। 20 ओवर से पहले ही श्रीलंका की महिला टीम ने 4 विकेट गंवा दिया है। इस त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय महिला टीम, श्रीलंका महिला टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम आपस में भिड़ेंगी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
काशावी गौतम और श्री चरणी का डेब्यू
भारतीय महिला टीम के लिए इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ। तेज गेंदबाज काशावी गौतम और बाएं राथ के स्पिन गेंदबाज श्री चरणी का डेब्यू हुआ। अब देखना होगा कि दोनों का डेब्यू कैसा रहता है। उम्मीद है दोनों खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिला दे।
Indian womens team wearing black armbands against sri lanka
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
May 25, 2026 | 07:33 AMमध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
May 25, 2026 | 07:32 AMNEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
May 25, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: निर्माण से रोजगार तक संकट? भारत को आर्थिक संकट खुद हल करना होगा
May 25, 2026 | 07:18 AMPM Modi Security: PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
May 25, 2026 | 07:15 AMफाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
May 25, 2026 | 07:13 AMPetrol-Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 15 दिनों में चौथी बार तेल का झटका, क्या अभी और बढ़ेंगे रेट?
May 25, 2026 | 07:12 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














