भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Indian Women's Team Create History: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 रनों का आंकड़ा पार किया। वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Women’s Cricket Team Create History: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ वनडे मैच में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन गई है। वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 43 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चल रही तीन मैचों की सीरीज़ के तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में, 413 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि भारतीय टीम 47 ओवर में 369 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
मंधाना का शतक
इस मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों पर 125 रनों की पारी खेली। वहीं दीप्ति शर्मा ने 72, हरमनप्रीत कौर ने 52 रन बनाए। वहीं अंत में स्नेह राणा ने 35 रनों की पारी खेली। इन बैटरों की बदौलत भारतीय टीम 300 पार करने में सफल रही और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था। 5 मार्च 2022 को हैमिल्टन में खेले गए इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में इंग्लैंड ने 298/8 का स्कोर बनाया था। इससे पहले किसी भी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं किया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे में सर्वोच्च स्कोर
| कुल स्कोर | टीम | स्थान (वेन्यू) | दिनांक |
|---|---|---|---|
| 369/10 | भारत | दिल्ली | 20 सितम्बर 2025 |
| 298/8 | इंग्लैंड | हैमिल्टन | 5 मार्च 2022 |
| 292/10 | भारत | मुल्लांपुर | 17 सितम्बर 2025 |
| 288/6 | न्यूज़ीलैंड | नॉर्थ सिडनी | 14 दिसम्बर 2012 |
| 285/10 | इंग्लैंड | क्राइस्टचर्च | 3 अप्रैल 2022 |
| 285/9 | इंग्लैंड | टॉनटन | 18 जुलाई 2023 |
भारत महिला क्रिकेट टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में 20 सितम्बर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 369 रन बनाकर इतिहास रच दिया। यह स्कोर महिला एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में दूसरी पारी में बनाया गया सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया है। इससे पहले दूसरी पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम था। अफ्रीका ने 19 जून 2024 को बेंगलुरु में भारत के ही खिलाफ 321/6 रन बनाए थे। भारत ने इस रिकॉर्ड को 47 ओवर से पहले ही तोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की दहाड़, भारतीय महिला टीम को घर में मिली हार; सीरीज को 2-1 से गंवाया
महिलाओं के एकदिवसीय मैचों की दूसरी पारी में सर्वोच्च स्कोर
| टीम | कुल स्कोर | ओवर | विरोधी टीम | स्थान (वेन्यू) | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
| भारत | 369/10 | 47 | ऑस्ट्रेलिया | दिल्ली | 20 सितम्बर 2025 |
| दक्षिण अफ्रीका | 321/6 | 50 | भारत | बेंगलुरु | 19 जून 2024 |
| दक्षिण अफ्रीका | 314/7 | 50 | भारत | कोलंबो | 7 मई 2025 |
| श्रीलंका | 305/4 | 44.3 | दक्षिण अफ्रीका | पॉचेफस्ट्रूम | 17 अप्रैल 2024 |
| इंग्लैंड | 305/10 | 49.5 | भारत | चेस्टर-ले-स्ट्रीट | 22 जुलाई 2025 |
| दक्षिण अफ्रीका | 305/9 | 50 | इंग्लैंड | ब्रिस्टल | 5 जुलाई 2017 |
