-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia Women Won By 43 Runs Against India In Series Decider
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की दहाड़, भारतीय महिला टीम को घर में मिली हार; सीरीज को 2-1 से गंवाया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India Women vs Australia Women: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 43 रनों से वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला जीत लिया है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
India Women vs Australia Women, 3rd ODI: भारत महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। हाई स्कोरिंग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला टीम को 43 रनों से शिकस्त देकर मुकाबले को जीत लिया और साथ ही साथ वनडे सीरीज में 2-1 से अपने नाम की। वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम खिताब को बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
दिल्ली में खेले गए तीसरे मुकालबे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसा हीली और जॉर्जिया वॉल के बीच पहले विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी हुई। एलिसा हीली 30 रन बनाकर आउट हो गई। उसके बाद जॉर्जिया वॉल और एलिस पेरी के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इस दौरान वॉल ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक पूरा किया।
बेथ मूनी का शतक
जॉर्जिया वॉल 81 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरे विकेट के बाद तीसरे विकेट के लिए भी एलिस पेरी और बेथ मूनी के बीच शतकीय साझेदारी हुई। 256 के स्कोर पर पेरी 68 रन बनाकर आउट हो गई। यहां से बेथ मूनी एक छोर से तेजी से रन बनाना शुरू किया और महज 57 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। एश्ले गार्डनर 39 रन बनाकर आउट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
Women’s T20 World Cup: बांग्लादेश ने चुनी बैटिंग, टीम इंडिया ने किए दो बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
उसके बाद भी 138 के स्कोर पर बेथ मूनी भी पवेलियन लौट गई। इसके अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने 16, अलाना किंग ने 12 तालिया मैक्ग्रा ने 14 रन बनाकर स्कोर को 412 रनों तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 412 रन बनाए। वहीं भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए अरुंधति रेड्डी ने 3, दीप्ति शर्मा ने 2, रेणुका सिंह ने 2 और क्रांति गौड़ ने एक विकेट चटकाए।
प्रतिका और हरलीन जल्दी हुई आउट
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। 10 रन बनाकर ही प्रतिका रावल आउट हो गई। उसके बाद हरलीन देओल भी 11 रन बनाकर चलते बनी। इस बीच स्मृति मंधाना ने एक छोर को संभाले रखा और लगातार रन बनाते रही। मंधाना ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
मंधाना ने भी जड़ा शतक
इस दौरान मंधाना को हरमनप्रीत का साथ मिला। दोनों के बीच 121 रनों की साझेदारी हुई। हरमनप्रीत कौर 52 रन बनाकर आउट हो गई। इसी बीच मंधाना ने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वो सबसे तेज शतक लगाने वाली दुनिया की दूसरी महिला बैटर बन गई हैं। हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद 125 के निजी स्कोर पर मंधाना भी आउट हो गई।
यह भी पढ़ें: वनडे में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, कोहली-सहवाग को भी छोड़ा पीछे; इस मामले में बनी नंबर-1
उसके बाद दीप्ति शर्मा ने एक छोर को पकड़ा और पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। दीप्ति 72 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं राधा यादव ने 18, स्नेह राणा ने 35 और अरुंधति रेड्डी ने 10 रन बनाए। भारतीय टीम ने सभी विकेट खोकर 369 रन ही बना सकी और मुकाबले के साथ-साथ सीरीज को भी गंवा दिया।
Australia women won by 43 runs against india in series decider
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में ‘प्रशासन जगाओ’ आंदोलन, ऑनलाइन संच मान्यता के विरोध में शिक्षकों का धरना
Jun 26, 2026 | 02:31 PMराजधानी के VIP इलाके में विधायक के बेटे के साथ मारपीट, शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद, 4 आरोपियों पर FIR
Jun 26, 2026 | 02:26 PMवर्धा नगर परिषद की टैक्स सुनवाई: 7042 आपत्तियों में से 3 दिन में 2000 संपत्तिधारक पहुंचे, 2200 रहे अनुपस्थित
Jun 26, 2026 | 02:24 PMBarsana: 13 वर्षीय आराध्य ने हाथों के बल पूरी की बरसाना की 7 किलोमीटर परिक्रमा, दादी को दी अनूठी श्रद्धांजलि
Jun 26, 2026 | 02:22 PMNepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Jun 26, 2026 | 02:18 PMमायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PMHealthy Skin Tips: ग्लूटाथियोन बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 8 फूड्स, स्किन पर आएगा नेचुरल निखार
Jun 26, 2026 | 02:15 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














